सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: SRH Sign David Payne as Replacement for Jack Edwards Amid Injury Concerns

IPL 2026: काव्या की टीम से जुड़ा 300+ टी20 विकेट ले चुका ये गेंदबाज; तीन करोड़ के एडवर्ड्स का बना रिप्लेसमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 24 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को चोटों का झटका लगा है, जिसके चलते डेविड पेन को जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया। पेन के पास 300+ टी20 विकेट का अनुभव है, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

IPL 2026: SRH Sign David Payne as Replacement for Jack Edwards Amid Injury Concerns
डेविड पेन और काव्या मारन - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। टीम का एक प्रमुख ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जिसके चलते फ्रेंचाइजी को मजबूरन बदलाव करना पड़ा। इसी कड़ी में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज डेविड पेन को टीम में शामिल किया गया है।
Trending Videos

चोटों से परेशान सनराइजर्स
सनराइजर्स टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिटनेस हासिल नहीं कर सके हैं शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को अस्थायी कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडवर्ड्स भी पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। एडवर्ड्स को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया था और उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड पेन की एंट्री
बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की, 'कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए क्रमशः सौरभ दुबे और डेविड पेन को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।' बयान में आगे कहा गया, 'पेन, जैक एडवर्ड्स की जगह लेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए एक वनडे खेलने के अलावा दुनिया भर की टी20 लीग को मिलाकर 233 टी20 मैच खेले हैं।' पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा गया है, जबकि वह मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। डोरसेट के रहने वाले पेन, ग्लूस्टरशायर के एक अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने बिग बैश लीग और आईएलटी20 में दुनिया भर में एडिलेड स्ट्राइकर्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, डेजर्ट वाइपर्स और द हंड्रेड में वेल्श फायर जैसी टीमों के लिए खेला है।

पेन का शानदार रिकॉर्ड
पेन का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 233 मैचों में 304 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका औसत 21.16 है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/24 रहा है। हाल ही में आईएलटी20 2025-26 में उन्होंने नौ मैचों में 17 विकेट लिए, जबकि बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए छह मैचों में 11 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं, जो उनके अनुभव को दर्शाता है।

केकेआर में भी बदलाव
दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट (लंबर स्ट्रेस इंजरी) के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें 30 लाख रुपये में साइन किया गया है।

सीजन की शुरुआत पर नजर
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटों से जूझ रही एसआरएच के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन नए खिलाड़ियों के आने से टीम संतुलन बनाने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन का शामिल होना एक बड़ा कदम है, खासकर तब जब टीम चोटों से जूझ रही है। उनका अनुभव टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकता है। वहीं केकेआर ने भी अपने स्क्वाड में बदलाव कर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed