पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Kirti Azad Raises Question on Adult Advertisement During India vs England T20 Match; Urges BCCI To Investigate

IND vs ENG: मैच के दौरान किस विज्ञापन पर भड़के कीर्ति आजाद? BCCI से मांगा जवाब; बोले- संसद में उठाऊंगा मुद्दा

Sun, 05 Jul 2026 07:03 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 05 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच के दौरान एडल्ट विज्ञापन दिखाए जाने पर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बीसीसीआई से मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।

विज्ञापन
Kirti Azad Raises Question on Adult Advertisement During India vs England T20 Match; Urges BCCI To Investigate
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान कथित एडल्ट विज्ञापन दिखाए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इस पूरे मामले की जांच करने की अपील की है।

विज्ञापन


बच्चों को लेकर कीर्ति आजाद ने क्या चिंता जताई?
कीर्ति आजाद ने कहा कि लाखों बच्चे अपने परिवार के साथ क्रिकेट मैच देखते हैं। ऐसे में मैच के दौरान इस तरह के विज्ञापन का प्रसारण गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि लाइव खेल मुकाबलों के दौरान बच्चों को ऐसे कंटेंट के संपर्क में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक एडल्ट विज्ञापन है। बच्चे अपने माता-पिता के साथ मैच देखते हैं। वे 16 साल से कम उम्र के हैं। इस देश में क्रिकेट को धर्म माना जाता है। जब मैं मैच देख रहा था, तब 44 करोड़ लोग इसे देख रहे थे और उसी दौरान एक एडल्ट ऐड दिखाया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कीर्ति आजाद ने क्या लिखा?
कीर्ति आजाद ने मैच के दौरान सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने लिखा कि बच्चे ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच को लाइव देख रहे हैं। क्या यह शर्म की बात नहीं है कि स्क्रीन पर ड्यूरेक्स का एक विज्ञापन आता है। बीसीसीआई इस पर ध्यान दे।

माता-पिता और बच्चों को लेकर उन्होंने क्या कहा?
पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि ऐसे विज्ञापन माता-पिता को असहज स्थिति में डाल देते हैं, क्योंकि बच्चे इनके बारे में सवाल पूछते हैं और उनकी उम्र इतनी नहीं होती कि वे इसका संदर्भ समझ सकें। उन्होंने कहा कि माता-पिता को समझ नहीं आता कि क्या करें और बच्चे पूछते हैं कि यह क्या है। इसका उनके दिमाग पर क्या असर होगा? यह बहुत बड़ा सवाल है और बीसीसीआई को इसका जवाब देना चाहिए। आखिर वे यह सब कैसे होने दे रहे हैं?

शराब और तंबाकू के विज्ञापनों का जिक्र क्यों किया?
कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया कि जब शराब और सिगरेट से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध है, तो फिर इस तरह के एडल्ट विज्ञापन क्यों दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब और सिगरेट के विज्ञापन प्रतिबंधित हैं और ऐसा होना भी चाहिए। फिर एडल्ट विज्ञापन क्यों? वह भी ओवरों के बीच। मैं इसकी वैधता पर बड़ा सवाल उठाता हूं।

क्या कीर्ति आजाद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे?
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सबसे पहले क्रिकेट बोर्ड को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को आगे भी उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट बोर्ड को पहले इस मामले को देखना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे संसद में उठाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed