{"_id":"6af1d08c915744b67809f85e","slug":"lalit-modi-wants-ipl-schedule-change-suggests-january-start-or-october-april-window-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल-मई की गर्मी से खिलाड़ियों को मिलेगी राहत?: ललित मोदी ने आईपीएल के लिए सुझाए दो नए विंडो, जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
अप्रैल-मई की गर्मी से खिलाड़ियों को मिलेगी राहत?: ललित मोदी ने आईपीएल के लिए सुझाए दो नए विंडो, जानिए क्या कहा
Mon, 09 Nov 2026 07:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:24 PM IST
सार
आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने टूर्नामेंट के मौजूदा शेड्यूल में बदलाव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल को आईसीसी की अलग विंडो की जरूरत नहीं है और बीसीसीआई अपने स्तर पर इसका कैलेंडर तय कर सकता है।
विज्ञापन
ललित मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक बार फिर आईपीएल के आयोजन कैलेंडर में बदलाव की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से निर्धारित किसी विशेष विंडो की जरूरत नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने इस घरेलू टूर्नामेंट का कार्यक्रम खुद तय कर सकता है। इसके लिए उन्होंने आईपीएल को जनवरी में शुरू करने या अक्तूबर से अप्रैल के बीच आयोजित करने का सुझाव दिया है।
ललित मोदी का मानना है कि आईपीएल अब केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बड़ा खेल और व्यावसायिक मंच बन चुका है। ऐसे में विश्व क्रिकेट को आईपीएल की अहमियत को समझना होगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को उसके अनुरूप व्यवस्थित करने की दिशा में काम करना चाहिए।

Trending Videos
'आईपीएल को विंडो की जरूरत नहीं, यह अपनी विंडो खुद बना सकता है'
- ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी राय रखते हुए कहा कि आईपीएल एक घरेलू टूर्नामेंट है, जिसका संचालन और स्वामित्व बीसीसीआई के पास है। इसलिए इसे कब आयोजित करना है, इसका फैसला भी बीसीसीआई कर सकता है।
- उन्होंने कहा, 'आईपीएल को आईसीसी से विंडो दिए जाने की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई यह तय कर सकता है कि टूर्नामेंट कब आयोजित होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और खिलाड़ियों की उपलब्धता का प्रबंधन करना अलग बात है, लेकिन इसके लिए किसी विशेष समय पर आयोजन की अनुमति मांगने की जरूरत नहीं है।'
- उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट पत्रकारों और प्रशासकों के बीच आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को लेकर गलतफहमी है। आईपीएल अब अपनी जगह बनाने की कोशिश करने वाला टूर्नामेंट नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।
विज्ञापन
आईपीएल ट्रॉफी।
- फोटो : संवाद
बॉलीवुड भी आईपीएल के सामने नहीं टिक पाया था: मोदी
आईपीएल की शुरुआत को याद करते हुए ललित मोदी ने कहा कि साल 2008 में जब इस लीग की शुरुआत हुई थी, तब फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को लगता था कि वे आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें इसकी लोकप्रियता का अंदाजा हो गया। मोदी के मुताबिक, आईपीएल के कारण कई फिल्मों की रिलीज टालनी पड़ी, प्राइम टाइम टेलीविजन कार्यक्रम प्रभावित हुए और मनोरंजन जगत को अपने शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आईपीएल ने बॉलीवुड से अपने लिए समय नहीं मांगा था, बल्कि बॉलीवुड को आईपीएल की लोकप्रियता के अनुसार खुद को ढालना पड़ा था।

'आईपीएल क्रिकेट के लिए वही है, जो फुटबॉल के लिए ईपीएल'
ललित मोदी ने आईपीएल की तुलना इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) से करते हुए कहा कि जिस तरह ईपीएल फुटबॉल की दुनिया का बड़ा व्यावसायिक और खेल मंच है, उसी तरह आईपीएल ने क्रिकेट में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख क्रिकेटरों के लिए आईपीएल आर्थिक अवसरों का बड़ा केंद्र है। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सालाना क्रिकेट कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल अनुबंध से आता है। मोदी का मानना है कि आईपीएल की लोकप्रियता और आर्थिक ताकत को देखते हुए दूसरी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को भी अपने कार्यक्रम तय करते समय इसकी वास्तविकता को ध्यान में रखना चाहिए।

ललित मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : IANS
चैंपियंस लीग टी20 की वापसी के पक्ष में नहीं ललित मोदी
- ललित मोदी ने दुनिया की प्रमुख घरेलू टी20 लीगों की विजेता और शीर्ष टीमों के बीच चैंपियंस लीग टी20 दोबारा शुरू करने के विचार का भी समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट की मूल अवधारणा तैयार करने में शामिल रहे थे और उस समय इसका व्यावसायिक महत्व भी था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।
- उनके अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकाना समूह अब दुनिया की कई टी20 लीगों में भी टीमों के मालिक हैं। ऐसे में एक ही मालिकाना समूह से जुड़ी टीमों के बीच मुकाबले होने पर हितों के टकराव और संचालन से जुड़े सवाल खड़े हो सकते हैं।
- उन्होंने कहा कि क्रिकेट कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है। ऐसे में एक और टूर्नामेंट शुरू करने से खिलाड़ियों, प्रसारकों और प्रायोजकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उनकी राय में नई प्रतियोगिता शुरू करने के बजाय मौजूदा आईपीएल को और मजबूत करना चाहिए।
अप्रैल-मई की गर्मी से बचाने के लिए बदले आईपीएल का शेड्यूल
ललित मोदी ने आईपीएल के मौजूदा अप्रैल-मई के आयोजन समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस दौरान बढ़ती गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। ऐसे में टूर्नामेंट के आयोजन के समय में बदलाव पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने इसके लिए दो विकल्प सुझाए हैं।

- जनवरी में शुरुआत: आईपीएल को जनवरी से आयोजित करने की संभावना पर विचार किया जाए।
- अक्तूबर-अप्रैल का कैलेंडर: टूर्नामेंट के लिए अक्तूबर से अप्रैल के बीच एक व्यवस्थित आयोजन कैलेंडर तैयार किया जाए।
'पुराने आर्थिक मॉडल से भविष्य की क्रिकेट नहीं चला सकते'
ललित मोदी ने बीसीसीआई से आईपीएल की व्यावसायिक ताकत का पूरा इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के पास बड़ा टूर्नामेंट, विशाल दर्शक वर्ग और मजबूत व्यावसायिक आधार मौजूद है। ऐसे में उसे अपने फैसले लेने में आत्मविश्वास दिखाना चाहिए। उन्होंने आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्डों से भी आईपीएल की आर्थिक अहमियत को समझते हुए सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की। मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्रिकेट का संचालन पुराने आर्थिक मॉडल के आधार पर होता रहा, तो इसका नुकसान भविष्य में आयोजकों को उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'आप कल की क्रिकेट को बीते कल की अर्थव्यवस्था के आधार पर नहीं चला सकते। आईपीएल कभी बाजार के पीछे चलने के लिए नहीं बनाया गया था, बल्कि बाजार को बदलने के लिए बनाया गया था।'