सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns

PSL: क्या मरियम नवाज को रानी कहना तबाह करेगा पाकिस्तानी गेंदबाज का करियर? सियासत की भेंट चढ़ेगा एक और टैलेंट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 28 Mar 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

नसीम शाह मरियम नवाज पर कथित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर PCB के निशाने पर आ गए हैं। पोस्ट डिलीट होने और अकाउंट हैक होने के दावे के बावजूद बोर्ड ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है। पीएसएल पहले से सुरक्षा विवादों में है, ऐसे में यह मामला पाकिस्तान क्रिकेट में नई हलचल पैदा कर रहा है।

Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns
नसीम शाह और मरियम नवाज - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से बड़े विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कथित टिप्पणी को लेकर नसीम को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। मामला पीएसएल 2026 के ओपनिंग मैच के दौरान सामने आया, जब नसीम शाह के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया। इसमें लिखा था, 'उन्हें लॉर्ड्स की रानी (क्वीन) की तरह ट्रीट क्यों किया जा रहा है?' इस टिप्पणी को मरियम नवाज के गद्दाफी स्टेडियम पहुंचने के तरीके पर तंज माना गया। वह भारी सुरक्षा घेरे के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात करती भी दिखीं।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन


Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
पोस्ट डिलीट, फिर हैकिंग का दावा
विवाद बढ़ते ही यह पोस्ट कुछ ही देर में हटा दी गई। इसके बाद नसीम की ओर से एक और संदेश सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी अधिकारी इस सफाई से संतुष्ट नहीं हुए। बोर्ड ने 24 घंटे के भीतर उन्हें नोटिस भेजते हुए केंद्रीय अनुबंध और मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला उस नियम के तहत आता है जिसमें खिलाड़ियों को बोर्ड अधिकारियों, स्पॉन्सर्स या संबंधित संस्थाओं की सार्वजनिक आलोचना से रोका गया है।
 

Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns
पीएसएल मैच के दौरान मरियम और नकवी - फोटो : ANI/Twitter
फिलहाल चयन के लिए उपलब्ध
अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू होने के बावजूद नसीम शाह अभी टीम चयन के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि वह अपनी टीम के अगले मैच में खेलते नजर आएंगे। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में पहले भी कई खिलाड़ी विवादों के चलते मुश्किल दौर से गुजरे हैं, इसलिए इस मामले ने उनके करियर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, फैंस नसीम के ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि नसीम को अब नया प्रोफेशन ढूंढ लेना चाहिए, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर अब यह बयान देने के बाद खत्म है। पाकिस्तान में किसी टैलेंट का बर्बाद होना कुछ नया नहीं है। वहां कई बड़े क्रिकेटर सियासत की भेंट चढ़ चुके हैं। मोईन खान, राशिद लतीफ, दानिश कनेरिया, कामरान अकमल और उमर अकमल इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। 

Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
सुरक्षा संकट के बीच पीएसएल
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पीएसएल 2026 पहले से ही सुरक्षा कारणों से चर्चा में है। टूर्नामेंट को सिर्फ लाहौर और कराची के दो वेन्यू तक सीमित कर दिया गया है, जबकि दर्शकों के प्रवेश पर भी रोक है। पेशावर, मुल्तान, रावलपिंडी और फैसलाबाद जैसे शहरों को शेड्यूल से हटा दिया गया। बताया गया कि क्षेत्रीय तनाव और ईंधन बचाने की रणनीति के चलते यह फैसला लिया गया। इससे पहले पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को पीएसएल छोड़ने की धमकी दी थी। संगठन ने कहा था, 'मौजूदा आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक हालात बेहद अस्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।'

Naseem Shah Under PCB Scanner: Controversial Post on Maryam Nawaz Sparks Fresh Career Concerns
मरियम नवाज और नसीम शाह - फोटो : ANI/Twitter
नसीम शाह का यह विवाद सिर्फ एक ट्वीट तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के अनुशासन और खिलाड़ियों की सार्वजनिक छवि पर बड़ा सवाल बन गया है। अब सबकी नजर पीसीबी की अगली कार्रवाई पर रहेगी, क्योंकि यह मामला उनके करियर की दिशा भी तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed