फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan Suffer Historic Test Collapse as Joe Root Surpasses Andrew Strauss in Captaincy Record

पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड: 74 साल में पहली बार हुआ इतना बुरा हाल; जो रूट किस मामले में इंग्लैंड के नंबर-1?

Mon, 31 Aug 2026 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान टेस्ट इतिहास में पहली बार लगातार चार पारियों में 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वहीं जो रूट एशियाई टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले इंग्लिश कप्तान बन गए।

विज्ञापन
Pakistan Suffer Historic Test Collapse as Joe Root Surpasses Andrew Strauss in Captaincy Record
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है। लीड्स के बाद लॉर्ड्स में भी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम टेस्ट क्रिकेट का ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो 74 साल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत के साथ एंड्रयू स्ट्रॉस को पीछे छोड़ते हुए खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

विज्ञापन

Pakistan Suffer Historic Test Collapse as Joe Root Surpasses Andrew Strauss in Captaincy Record
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS

74 साल में पहली बार 200 का आंकड़ा नहीं छू सका पाकिस्तान
 

  • लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 194 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही पाकिस्तान लगातार चौथी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहा।
  • यह पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब टीम लगातार चार पारियों में 200 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 110 रन बनाए थे। इससे पहले लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में टीम 171 और 135 रन पर सिमट गई थी।
  • पाकिस्तान ने अपना पहला टेस्ट 1952 में खेला था। यानी 74 साल में उसके साथ ऐसा पहली बार हुआ। लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर पाकिस्तान के बल्लेबाज सिर्फ 529 गेंदों का सामना कर सके। लगातार कमजोर बल्लेबाजी ने टीम की परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Suffer Historic Test Collapse as Joe Root Surpasses Andrew Strauss in Captaincy Record
पाकिस्तान टीम - फोटो : IANS
शकील ने अकेले संभाला मोर्चा
दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। उन्होंने 97 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। शान मसूद ने 26 रन बनाए, जबकि अली उस्मान 16 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद अब्बास 13 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दोनों पारियों में खामोश रहा। उन्होंने पूरे मैच में कुल 14 रन बनाए। पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दूसरी पारी में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने तोड़ी कमर
इंग्लैंड की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। ओली रॉबिन्सन ने मुकाबले में कुल आठ विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी पारी में उन्होंने चार विकेट लिए। जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों ने मैच में कुल पांच-पांच विकेट हासिल किए। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट भी एक पारी और 103 रन से जीता था।

कुछ अन्य रिकॉर्ड्स
 
  • पाकिस्तान को लॉर्ड्स में 2010 के बाद पहली बार हार मिली। इससे पहले उसने यहां 2016 और 2018 में लगातार दो टेस्ट जीते थे। इंग्लैंड में पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 में टेस्ट सीरीज जीती थी।
  • इंग्लैंड ने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार कोई मल्टी-टेस्ट सीरीज जीती है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड की यह लगातार पांचवीं टेस्ट जीत है। उसे यहां आखिरी हार 2023 एशेज में मिली थी।
विज्ञापन

Pakistan Suffer Historic Test Collapse as Joe Root Surpasses Andrew Strauss in Captaincy Record
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS
रूट ने स्ट्रॉस को पीछे छोड़ा
लॉर्ड्स टेस्ट की जीत ने जो रूट के नाम कप्तानी का एक खास रिकॉर्ड भी कर दिया। रूट अब एशियाई टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने वाले इंग्लिश कप्तान बन गए हैं। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने एशियाई टीमों के खिलाफ 15वीं टेस्ट जीत दर्ज की। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को पीछे छोड़ दिया, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने एशियाई टीमों के खिलाफ 14 टेस्ट जीते थे। एलिस्टर कुक 12 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

2018 के बाद SENA देशों में 16वीं हार
पाकिस्तान का SENA देशों, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन भी जारी है। 2018 से इन देशों में खेले गए 18 टेस्ट मैचों में यह पाकिस्तान की 16वीं हार है। टीम को इन देशों में आखिरी टेस्ट जीत 2018 में मिली थी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट नौ सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, जबकि पाकिस्तान के सामने आखिरी मैच में वापसी की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed