फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ravichandran Ashwin Backs Rohit: Slams Critics Over Retirement and World Cup Rumours

Ashwin On Rohit: फिर रोहित के समर्थन में आए अश्विन; रिटायरमेंट और विश्वकप को लेकर क्या कहा? इन पर साधा निशाना

Tue, 21 Jul 2026 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 02:35 PM IST
सार

अश्विन ने रोहित का एक बार फिर समर्थन किया है और उनके रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर बयान दिया है। 2027 वनडे विश्वकप में रोहित के खेलने को लेकर भी अश्विन ने बातें कही हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Backs Rohit: Slams Critics Over Retirement and World Cup Rumours
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर हो रही बहस के बीच उनका समर्थन किया है। अश्विन ने कहा कि इन अनुभवी खिलाड़ियों को यह तय करने का हक है कि वे कब खेल से संन्यास लें। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में रोहित की 138 रनों की पारी के बाद अश्विन ने कहा कि जब तक ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तब तक उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर वे खेलना चाहते हैं तो कोई विराट और रोहित को नहीं छू सकता। ऐसा उनके शानदार रिकॉर्ड की वजह से है। रोहित ने लगभग 12,000 रन बनाए हैं। उन्हें कोई नहीं छू सकता। वे बल्लेबाज हैं। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। लोग उन्हें देखने आते हैं। अगर आप उन्हें ड्रॉप करते हैं, तो बहुत बड़ा हंगामा हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Backs Rohit: Slams Critics Over Retirement and World Cup Rumours
अश्विन - फोटो : CSK
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि एक बार जब रोहित अपनी पारी में जम गए, तो वे पूरी तरह नियंत्रण में दिखे, और उन्हें लगा कि वे और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे। उनकी पारी शानदार थी। जोश टोंग की गेंद पर पुल शॉट खेलने के बाद वे जम गए थे। अगर वे थोड़ी बेहतर स्थिति में होते या अधिक आत्मविश्वास से भरे होते, तो वे 180 रन बना सकते थे और टीम को मैच जिता सकते थे। मुझे लगा कि रोहित बहुत अच्छी फॉर्म में थे।
विज्ञापन

अश्विन ने कहा, 'वे जिस स्थिति में हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उनके लिए यह मुश्किल नहीं है। हमने उन्हें इतने वर्षों से देखा है। अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्हें किसे साबित करना है? यह सिर्फ अंदर की इच्छा की बात है कि मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे खेलना है।' अश्विन ने यह भी कहा कि रोहित का अब खेलने का मकसद आलोचकों को जवाब देना या अपनी काबिलियत साबित करना नहीं, बल्कि अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उनकी अपनी इच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed