{"_id":"6a1c685950c59ffd0b02ba6a","slug":"rcb-vs-gt-final-ipl-2026-rajat-patidar-captaincy-record-for-bengaluru-consecutive-ipl-trophy-winners-stats-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: धोनी-रोहित के एलीट क्लब में पहुंचे रजत पाटीदार; पिछले छह साल में लीग में ऐसा करने वाले पहले कप्तान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: धोनी-रोहित के एलीट क्लब में पहुंचे रजत पाटीदार; पिछले छह साल में लीग में ऐसा करने वाले पहले कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रजत पाटीदार छाए
- फोटो :
ANI
विस्तार
आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। 156 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 18वें ओवर में हासिल कर लिया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है। टीम ने 17 सीजन तक एक भी खिताब नहीं जीता था, लेकिन 18वें और 19वें सीजन में लगातार दो खिताब जीत लिए। इसी के साथ रजत पिछले छह साल में सबसे कामयाब कप्तान बन गए हैं।
रजत का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज
रजत 2021 से शुरू हुए दशक में फिलहाल इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर भी इस मुकाम तक पहुंचकर दूर रह गए थे। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात की टीम 2022 और 2023 में लगातार दो सीजन फाइनल में पहुंची थी। हार्दिक 2022 में तो खिताब जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2023 में उनकी टीम को हार मिली थी। वहीं, श्रेयस की कप्तानी में 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था, जबकि 2025 में श्रेयस पंजाब किंग्स के कप्तान रहे थे। तब पंजाब की टीम फाइनल में तो पहुंची, लेकिन आरसीबी से हार गई थी।

रोहित-धोनी के बाद किया ऐसा
वहीं, रजत आखिरकार इस कर्स को तोड़ने में कामयाब रहे। रजत से पहले ऐसा रोहित शर्मा ने किया था, जब उनकी कप्तानी में 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने लगातार दो खिताब जीते थे। उससे पहले ऐसा 2010 और 2011 में हुआ था, जब धोनी की कप्तानी में सीएसके ने लगातार दो खिताब जीते थे। अब इस खास लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम शामिल हो चुका है। रजत ने पूरे सीजन दमदार कप्तानी की। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने लीग स्टेज में 14 मैचों में नौ मैच जीते, जबकि फिर क्वालिफायर-1 और फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। रजत की कप्तानी में आरसीबी ने 28 मैच खेले हैं और 20 मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम को सिर्फ आठ मैच में हार मिली है।

सबसे सफल कप्तानों में रजत
रजत एक से ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान हैं। उन्होंने गौतम गंभीर की बराबरी की, जिन्होंने 2012 और 2014 में केकेआर को खिताब दिलाया था। वहीं, धोनी और रोहित के नाम पांच-पांच खिताब हैं।