सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: 'Team India should not take Zimbabwe lightly, focus on playing natural cricket', Kumble advice
SA Inning
34/0 (3.3 ov)
Target: 177
Aiden Markram 25(13)*
Quinton De Kock 8 (8)
South Africa need 143 runs in 16.3 remaining overs

T20 World Cup: 'जिम्बाब्वे को हल्के में न ले टीम इंडिया, स्वभाविक क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे', कुंबले की सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरे विश्व कप में संघर्ष करती हुई दिखी है। स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे हैं।

T20 World Cup: 'Team India should not take Zimbabwe lightly, focus on playing natural cricket', Kumble advice
अनिल कुंबले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार शाम सात बजे से जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहिए और अपनी नैचुरल क्रिकेट खेलनी चाहिए। 
Trending Videos


कुंबले ने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया है। उनके शीर्ष चार बल्लेबाज फार्म में हैं। उनके लंबे तेज गेंदबाज, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस, पावरप्ले में शानदार रहे हैं। भारत उन्हें हल्के में नहीं ले सकता। उन्हें अपने गेम में शीर्ष पर रहने की जरूरत है। कोई भी खिलाड़ी जो अच्छा खेलता है, उसे इसका फायदा उठाना चाहिए। आप यह नहीं मान सकते कि अगला बल्लेबाज काम करेगा। आपको एक खिलाड़ी के तौर पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आप सही नतीजे की उम्मीद करते हैं। भारत को वह करने पर ध्यान देना चाहिए जो उन्हें करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी पूरे विश्व कप में संघर्ष करती हुई दिखी है। स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे हैं। इसके बावजूद ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची थी। सुपर-8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हरा दिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी। 

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया है। अब भारतीय टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके साथ ही यह उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे। इस स्थिति में भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed