फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Tendulkar, Kallis and Muralitharan Named Greatest International Cricketers of the 21st Century

क्रिकेट के दिग्गजों ने चुने 21वीं सदी के सबसे महान खिलाड़ी: इन तीन को मिला सम्मान; कोहली को भी शीर्ष-5 में जगह

Sun, 31 May 2026 09:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 May 2026 09:24 AM IST
सार

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की 25 सदस्यीय ज्यूरी ने जैक कैलिस को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना है। सचिन तेंदुलकर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मुथैया मुरलीधरन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान मिला। महिला वर्ग में एलिस पेरी, जबकि टी20 में एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
Tendulkar, Kallis and Muralitharan Named Greatest International Cricketers of the 21st Century
सचिन और कैलिस - फोटो : PTI

विस्तार

ईएसपीएन-क्रिकइन्फो ने साल 2000 से 2025 के बीच के प्रदर्शन के आधार पर 21वीं सदी के सबसे बड़े क्रिकेटरों का चयन किया है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को सबसे बड़ा सम्मान मिला। ज्यूरी ने सचिन को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मुरलीधरन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कैलिस को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना। वहीं महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को इस सदी की सबसे बड़ी इंटरनेशनल क्रिकेटर माना गया।
विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने इस दौरान 21वीं सदी के 25 सबसे बड़े पुरुष क्रिकेटरों की सूची भी जारी की। इस चयन में वसीम अकरम, ग्रेग चैपल, फाफ डुप्लेसिस, मैथ्यू हेडन, एंजेलो मैथ्यूज, टॉम मूडी, इयोन मॉर्गन, रवि शास्त्री, डेनियल विटोरी और शेन वॉटसन समेत 25 दिग्गजों ने मतदान किया। हालांकि, सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटरों में जैक कैलिस को नंबर-1 रखा गया है। इसके बाद तेंदुलकर का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

सचिन बने सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक भी उन्होंने ही लगाए हैं। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक दर्ज हैं और लंबे समय तक सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी उन्हीं के पास रहा।

कैलिस को मिला सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का सम्मान
जैक कैलिस को क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 13,289 रन बनाए और 292 विकेट भी लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। करीब 20 साल लंबे करियर में कैलिस दक्षिण अफ्रीका की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में रहे। ग्रेम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बनने में उनका बड़ा योगदान था।

इस सम्मान के बाद कैलिस ने अपने करियर की कुछ खास यादों को साझा किया। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में 2008-09 और 2012-13 में मिली टेस्ट सीरीज जीत और इंग्लैंड में 2008 व 2012 की सीरीज जीत मेरे करियर की सबसे खास उपलब्धियों में शामिल हैं।' अपनी पसंदीदा टेस्ट पारी के बारे में उन्होंने कहा, '2010 में सेंचुरियन में भारत के खिलाफ खेली गई नाबाद 201 रन की पारी मेरे लिए बहुत खास रही।' कैलिस ने 1997 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए अपने पहले टेस्ट शतक को भी याद किया। उन्होंने कहा, '101 रन की वह पारी मेरे लिए बेहद खास थी। हमें चौथी पारी में 381 रन बनाने थे और मैंने करीब छह घंटे बल्लेबाजी करके मैच ड्रॉ कराया था।'
विज्ञापन

मुरलीधरन का रिकॉर्ड आज भी कायम
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 2010 में अपने टेस्ट करियर का अंत 800 विकेटों के साथ किया था। उनका गेंदबाजी औसत 23 से भी कम रहा। 2000 के दशक में श्रीलंका को विश्व क्रिकेट की मजबूत टीम बनाने में उनका बड़ा योगदान था।

कोहली तीसरे, पोंटिंग पांचवें नंबर पर
21वीं सदी के सबसे बड़े पुरुष क्रिकेटरों की सूची में जैक्स कैलिस पहले स्थान पर रहे। सचिन तेंदुलकर दूसरे, विराट कोहली तीसरे, मुथैया मुरलीधरन चौथे और रिकी पोंटिंग पांचवें स्थान पर रहे। इस सूची में मौजूदा खिलाड़ियों में विराट कोहली, जो रूट, जसप्रीत बुमराह, केन विलियमसन और मिचेल स्टार्क भी शामिल हैं।

21वीं सदी के महानतम
पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर
रैंक खिलाड़ी
1 जैक कैलिस
2 सचिन तेंदुलकर
3 विराट कोहली
4 मुथैया मुरलीधरन
5 रिकी पोंटिंग
6 एबी डिविलियर्स
7 कुमार संगकारा
8 डेल स्टेन
9 जो रूट
10 स्टीव स्मिथ
11 एडम गिलक्रिस्ट
12 राहुल द्रविड़
13 जेम्स एंडरसन
14 महेंद्र सिंह धोनी
15 जसप्रीत बुमराह
16 केन विलियमसन
17 मिचेल स्टार्क
18 क्रिस गेल
19 बेन स्टोक्स
20 पैट कमिंस
21 महेला जयवर्धने
22 वीरेंद्र सहवाग
23 केविन पीटरसन
24 स्टुअर्ट ब्रॉड
25 रविचंद्रन अश्विन

टी20 में डिविलियर्स और बुमराह का जलवा
मुंबई में हुए क्रिकइन्फो ऑनर्स समारोह में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज चुना गया। वहीं भारत के जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज का सम्मान मिला। डिविलियर्स ने अपने टी20 करियर में लगभग 9,500 रन बनाए और 150 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। दूसरी ओर बुमराह भारत के साथ दो टी20 विश्व कप और मुंबई इंडियंस के साथ पांच आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। उनके नाम 283 मैचों में 349 विकेट दर्ज हैं और उनका इकोनॉमी रेट सात से कम है।

21वीं सदी के महानतम टी20 खिलाड़ी
सम्मान खिलाड़ी
महानतम टी20 बल्लेबाज एबी डिविलियर्स
महानतम टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

एलिस पेरी ने बताया करियर का सबसे खास पल
ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने 2020 महिला टी20 विश्व कप फाइनल को अपने करियर का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने कहा, 'वह सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि महिला क्रिकेट के विकास में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के लिए खास पल था।' पेरी ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट मुकाबलों को भी अपने करियर की सबसे शानदार यादों में शामिल किया। उन्होंने 2015 में कैंटरबरी टेस्ट में चौथी पारी में 39 रन देकर छह विकेट लेने और टीम को जीत दिलाने वाले प्रदर्शन को यादगार बताया। वहीं 2014 में पर्थ टेस्ट को उन्होंने अपने करियर का सबसे शानदार टेस्ट मैच करार दिया। पेरी ने कहा, 'शायद वह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन टेस्ट मैच था। हम हार गए थे, लेकिन मुकाबले की चुनौती और रोमांच को मैं कभी नहीं भूल सकती। हर गेंद अहम थी।'

कैसे हुआ चयन?
सबसे पहले 70 से ज्यादा खिलाड़ियों की एक लंबी सूची तैयार की गई। आंकड़ों और उपलब्धियों के आधार पर इसे घटाकर 30 नामों तक लाया गया। इसके बाद यह सूची 25 सदस्यीय ज्यूरी को भेजी गई। सभी ज्यूरी सदस्यों ने अपने-अपने शीर्ष 25 खिलाड़ियों का चयन किया, जिसके आधार पर सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर का फैसला किया गया।

महानतम पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों
का चयन करने वाली ज्यूरी
सदस्य
अजीत अगरकर
वसीम अकरम
इयान बिशप
मार्क बाउचर
कार्लोस ब्रेथवेट
ग्रेग चैपल
एलन डोनाल्ड
फाफ डुप्लेसिस
आरोन फिंच
एंडी फ्लावर
डेविड गॉवर
स्टीफन हार्मिसन
मैथ्यू हेडन
शान मसूद
टॉम मूडी
एंजेलो मैथ्यूज
इयोन मॉर्गन
इरफान पठान
चेतेश्वर पुजारा
रवि शास्त्री
टिम साउदी
रॉस टेलर
जोनाथन ट्रॉट
डेनियल विटोरी
शेन वॉटसन

महानतम टी20 बल्लेबाज
और गेंदबाज चुनने वाली ज्यूरी
सदस्य
रविचंद्रन अश्विन
इयान बिशप
शेन बॉन्ड
कार्लोस ब्रैथवेट
राहुल द्रविड़
फाफ डुप्लेसिस
एरॉन फिंच
स्टीफन फ्लेमिंग
एंडी फ्लावर
मैथ्यू हेडन
इरफान पठान
टॉम मूडी
अंबाती रायुडू
डेल स्टेन
डेनियल विटोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed