फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli and Anushka Sharma Seek Blessings at Premanand Maharaj’s Ashram, Share an Emotional Moment

Kohli-Anushka: 2025 को अलविदा कहने से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट-अनुष्का, नम आंखों से की मन की बात

Tue, 16 Dec 2025 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Dec 2025 01:09 PM IST
सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर पर पहुंचकर आस्था और विनम्रता का उदाहरण बने। सांसारिक चर्चाओं और सेलिब्रिटी चमक से दूर, दोनों ने आध्यात्मिक शांति को प्राथमिकता दी और महाराज जी की सीखों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सच्चा सुख सेवा, समर्पण और ईश्वर से जुड़ाव में है।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Seek Blessings at Premanand Maharaj’s Ashram, Share an Emotional Moment
अनुष्का, विराट और प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Instagram

विस्तार

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर पर नजर आए। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दोनों श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा जी के आश्रम पहुंचे। जाड़े के कपड़ों में लिपटे विराट और अनुष्का के माथे पर तिलक था और दोनों नीचे बैठकर प्रेमानंद महाराज की बातें ध्यान से सुनते दिखे।
विज्ञापन

ठंड में भी आस्था में नहीं आई कोई कमी
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद विराट-अनुष्का की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आई। आश्रम में दोनों पूरी विनम्रता के साथ बैठे रहे और महाराज जी की हर बात को गंभीरता से सुना। अनुष्का शर्मा इस दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू साफ झलकते दिखाई दिए। यह दृश्य वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद भावुक कर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज जी की सीख, सेवा और विनम्रता का संदेश
प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का को जीवन के गहरे अर्थ समझाए। उन्होंने कहा, 'अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। मन में यह इच्छा होनी चाहिए कि हमें अपने वास्तविक पिता, परमात्मा के दर्शन हों।'

महाराज जी ने आगे कहा कि सांसारिक सुखों से ऊपर उठकर ईश्वर की शरण में जाना ही सच्चा सुख है। उनकी बातों को सुनते हुए अनुष्का भावुक हो गईं, जबकि विराट कोहली हर बात पर बच्चों की तरह सिर हिलाकर सहमति जताते नजर आए।
विज्ञापन

'हम आपके हैं महाराज जी'
महाराज जी की बातों के बीच अनुष्का शर्मा ने भावुक होकर कहा, 'हम आपके हैं महाराज जी।' इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया, 'हम सब श्री जी के हैं। हम सब उन्हीं की छत्रछाया में हैं, हम सब उसी के बच्चे हैं।' यह संवाद वहां मौजूद लोगों के लिए गहरी आध्यात्मिक अनुभूति का क्षण बन गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)


सेलेब्स से दूरी, आध्यात्मिकता को प्राथमिकता
इन दिनों जब देश में लियोनल मेसी के भारत दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है और कई सेलेब्रिटी उनसे मिलने में जुटे हैं, ऐसे में विराट-अनुष्का का वृंदावन पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। मेसी से मुलाकात की अटकलों के बीच इस स्टार कपल ने आध्यात्मिक शांति को प्राथमिकता देते हुए प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना ही उचित समझा।

पहले भी बच्चों संग ले चुके हैं आशीर्वाद
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे हों। इससे पहले भी दोनों कई बार वृंदावन आ चुके हैं। खास बात यह है कि वे अपने बच्चों वामिका और अकाय को भी बाबा जी का आशीर्वाद दिला चुके हैं। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सेलेब्रिटीज़ के आने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन विराट-अनुष्का की सादगी और श्रद्धा उन्हें अलग पहचान दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed