{"_id":"6a2109a9a89344fd030de3cb","slug":"virat-kohli-ruled-out-of-afghanistan-odi-series-due-to-hamstring-injury-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत को बड़ा झटका!: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुए विराट कोहली? रोहित-हार्दिक भी हैं अनफिट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत को बड़ा झटका!: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुए विराट कोहली? रोहित-हार्दिक भी हैं अनफिट
Thu, 04 Jun 2026 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:44 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 37 वर्षीय कोहली हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा, 'वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
शानदार फॉर्म में थे कोहली
37 वर्ष की उम्र में भी विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिना जाता है। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार रन बनाए और फाइनल में भी अहम भूमिका निभाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल में उन्होंने विजयी रन भी बनाए थे।

शुभमन गिल-विराट कोहली
- फोटो : PTI
सीरीज की चमक होगी कम
विराट कोहली अब सीमित प्रारूपों में चुनिंदा क्रिकेट खेलते हैं और वनडे टीम के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी से न केवल भारतीय बल्लेबाजी कमजोर होगी, बल्कि दर्शकों की दिलचस्पी पर भी असर पड़ सकता है।

रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर भी नजर
विराट कोहली के अलावा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था और इसी वजह से उनकी उपलब्धता पर सवाल बने हुए हैं। उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यही हालत हार्दिक पांड्या के साथ भी है।

रोहित-हार्दिक
- फोटो : BCCI
मध्यक्रम पर बढ़ेगी जिम्मेदारी
कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर अतिरिक्त दबाव आएगा। युवा खिलाड़ियों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। चयनकर्ता और टीम प्रबंधन अब यह तय करने में जुटे होंगे कि उनकी जगह अंतिम एकादश में किसे मौका दिया जाए। अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिए आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में कोहली की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन