फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Is Sanjiv Goenka Being Trolled After Rishabh Pant LSG Captaincy Exit? Old Videos Go Viral IPL 2026

IPL 2026: पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 May 2026 10:57 AM IST
सार

ऋषभ पंत के लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम मालिक संजीव गोयनका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। वजह उनके पुराने वीडियो हैं, जिनमें उन्होंने पंत को 10-15 साल का कप्तान और धोनी-रोहित जैसी सफलता हासिल करने वाला खिलाड़ी बताया था। अब फैंस इन बयानों का मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Why Is Sanjiv Goenka Being Trolled After Rishabh Pant LSG Captaincy Exit? Old Videos Go Viral IPL 2026
पंत और गोयनका - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2026 के दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। हालांकि, फाइनल से ज्यादा चर्चा फिलहाल सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने को लेकर हो रही है। पंत ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला चौंकाने वाला रहा क्योंकि उन्हें पिछले सीजन ही टीम का कप्तान बनाया गया था। दो सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि, ऐसा कहा गया है कि पंत ने खुद ही कप्तानी छोड़ी है, लेकिन एलएसजी का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। केएल राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। आइए वजह जानते हैं...
विज्ञापन

Why Is Sanjiv Goenka Being Trolled After Rishabh Pant LSG Captaincy Exit? Old Videos Go Viral IPL 2026
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था
दरअसल, पंत को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में शामिल किया था। आईपीएल 2025 से पहले संजीव गोयनका कई पॉडकास्ट में शामिल हुए थे।  इस दौरान उन्होंने पंत को लेकर कई ऐसी बातें कही थीं, जिसका फैंस मजाक बना रहे हैं। फैंस कह रहे हैं, उन शब्दों का अंत गोयनका ने दो सीजन में ही पंत से कप्तानी छीन कर कर दिया। दरअसल, होस्ट जतिन सप्रू को दिए एक इंटरव्यू में संजीव गोयनका ने पंत की तुलना रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तानों से की थी। आईपीएल 2025 से पहले के इस वीडियो में संजीव, पंत को लेकर कहते हैं- ये मेरे हिसाब से कम से कम 12-14 साल लखनऊ के लिए खेलेंगे। तो यह एक सफर है कि 15 साल में चार-पांच या छह आईपीएल ट्रॉफी कैसे जीतना है।'

View this post on Instagram

A post shared by @edaina_sare


विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गोयनका ने क्या कहा था?
गोयनका कहते हैं, 'लोग अभी बोलते हैं कि मुंबई और चेन्नई फ्रेंचाइजी सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। माही और रोहित सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। आप मेरे शब्दों को कहीं लिख कर रख लीजिए कि 10 साल बाद यही लोग (सबसे सफल कप्तानों को लेकर) बोलेंगे- माही, रोहित और ऋषभ।' इस पर ऋषभ हंसने लगते हैं। इस पर जतिन सप्रू बोलते हैं- प्रेशर है? पंत इस पर बस मुस्कुराते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Circle Of Billions (@circleofbillions)


विज्ञापन

Why Is Sanjiv Goenka Being Trolled After Rishabh Pant LSG Captaincy Exit? Old Videos Go Viral IPL 2026
जहीर खान-संजीव गोयनका-ऋषभ पंत - फोटो : @LucknowIPL
गोयनका ने एक और पॉडकास्ट में क्या कहा?
गोयनका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो रणवीर अल्लाहबादिया पॉडकास्ट का है। यह पॉडकास्ट भी आईपीएल 2025 से पहले का बताया जा रहा है। इसमें गोयनका कहते हैं- मुझे ऑक्शन के दिन सुबह में, दो तीन क्रिकेट एक्सपर्ट्स का फोन आया। किसी ने कहा, आप युजवेंद्र चहल को ऑक्शन में खरीदें, किसी ने कहा आप जोस बटलर को ऑक्शन में खरीदें, पर किसी ने ये नहीं कहा कि आपको ऋषभ पंत के लिए जाना चाहिए। हमने तीन सीनैरियो कैलकुलेट किए और ऋषभ हमारे लिए तीनों सीनैरियो के लिए जरूरी थे। हमें पता था कि हमें ऋषभ के लिए जाना है। इसलिए हमने 25 से 27 करोड़ उनके लिए बचा रखे थे।' अब फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं कि जब एक्सपर्ट्स ने आपसे कहा था थो कुछ सोच समझकर ही कहा होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Nitin Walke (@thenitinwalke)




View this post on Instagram

A post shared by The VISION XP (@thevisionxp)


Why Is Sanjiv Goenka Being Trolled After Rishabh Pant LSG Captaincy Exit? Old Videos Go Viral IPL 2026
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
10 साल को लेकर था विजन
वहीं, राज शमानी ने अपने पॉडकास्ट में गोयनका से पूछा था कि पंत को 27 करोड़ में क्यों खरीदा? इस पर गोयनका ने बताया, '2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में भारत के चार मैच विनर शामिल थे। पंत, श्रेयस, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल। जब आप एक मेगा ऑक्शन में जाते हो तो भविष्य सोचकर जाते हो। आपको एक युवा कप्तान चाहिए, ताकि आप आगे के 10 साल का देख सको। आप एक एक्स-फैक्टर भी ढूंढते हो। ऋषभ में दोनों बातें हैं।' फैंस गोयनका को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि 10-15 साल का विजन दो सीजन में ही खत्म हो गया। लखनऊ की टीम इस सीजन अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर रही। टीम ने 14 में से केवल चार मैच जीते। वहीं, आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम सातवें स्थान पर रही थी। तब उसने 14 में से छह मैच जीते थे। पंत का बल्ले से भी प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 269 रन बनाए थे। वहीं, इस सीजन वह 14 मैचों में 312 रन ही बना सके।

View this post on Instagram

A post shared by The Startup Code (@startupcoded)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed