फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma, Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi for ODI Opportunities

भारत vs न्यूजीलैंड: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के साथ कैसे हुई नाइंसाफी? युवराज ने चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल

Sat, 31 Oct 2026 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में नियमित मौके देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट से दूर रखना उनकी क्षमता के साथ न्याय नहीं है। वहीं, अभिषेक ने 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने को आसान नहीं बताया।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma, Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi for ODI Opportunities
अभिषेक और वैभव - फोटो : IANS

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में नियमित मौके नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इन युवा बल्लेबाजों की प्रतिभा के साथ न्याय करने के लिए उन्हें 50 ओवर के क्रिकेट में भी पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। युवराज ने अभिषेक की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने जो कुछ हासिल किया है, वह अपनी मेहनत के दम पर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

वनडे टीम में जगह नहीं मिलने पर युवराज ने क्या कहा?
युवराज सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को वनडे क्रिकेट में नहीं चुनना उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं ईमानदारी से अभिषेक को वनडे में खेलते देखना चाहूंगा। मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।'

हालांकि, युवराज ने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम में कई अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होता। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए इन खिलाड़ियों को जल्द ही टीम में मौका मिल सकता है। अभिषेक को लेकर उन्होंने कहा, 'उसने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उसकी मेहनत का नतीजा है। इसका पूरा श्रेय उसे जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज के मार्गदर्शन में निखरे हैं अभिषेक
युवराज सिंह पिछले कई वर्षों से अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शक रहे हैं। अभिषेक उन्हें अपना गुरु मानते हैं और समय-समय पर उनसे बल्लेबाजी को लेकर सलाह लेते रहे हैं। दोनों पंजाब से आते हैं। युवराज ने अपने करियर में टी20 क्रिकेट के शुरुआती दौर में ही वैश्विक पहचान बनाई थी। 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। उन्होंने महज 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह आज भी किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है।
विज्ञापन

अभिषेक ने 35 गेंदों में जड़ा था शतक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने युवराज के इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश की थी। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अभिषेक के अर्धशतक के बाद युवराज ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा था, 'तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है न? लगता है दो बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने घर के मैदान पर खेल रहे हैं!'

इस पर अभिषेक ने कहा कि 12 गेंदों में अर्धशतक बनाना बिल्कुल आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन यह बिल्कुल आसान नहीं है। कोई भी बल्लेबाज मैदान पर जाकर सिर्फ 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकता। ऐसा कभी-कभार ही होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed