सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30,000 Youths Secured Jobs Following Anti-Cheating Law: Dhami

नकलरोधी कानून के बाद 30 हजार युवाओं को मिली नौकरी : धामी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
30,000 Youths Secured Jobs Following Anti-Cheating Law: Dhami
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग में 12 चयनित मानचित्रक अभ्यर्थियों को दिए नियुक्तिपत्र
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी व निष्पक्ष भर्ती कराने के लिए नकलरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।
शुक्रवार को सीएम आवास में कृषि विभाग में मानचित्रक के पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। सीएम ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त है कि चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी व लगन से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही मोटे अनाजों के उत्पादन व विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार व फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में सेब, कीवी, बागवानी व औषधीय पौधों की खेती को भी बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी व युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस क्षेत्र से जुड़ सकें। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, सचिव कृषि एसएन पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed