सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A large number of people, including the Municipal Council President and former Zilla Panchayat President, joined the BJP.

Dehradun News: नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
A large number of people, including the Municipal Council President and former Zilla Panchayat President, joined the BJP.
विज्ञापन
हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे : भट्ट
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, सभासद आदि जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी में शामिल होने पर सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में अलग-अलग विधानसभाओं के सैकड़ों लोगों का पार्टी विचारधारा और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां में भरोसा जताना दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा पर पूरा भरोसा करती है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक खजान दास, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार पोरी, अनिल नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने सदस्यता ग्रहण की
देहरादून। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों मे प्रमुख रूप से पौड़ी विधानसभा से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी केशर सिंह नेगी, सभासद प्रदीप, दिनेश सिंह,सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, शुभम पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, क्षेत्र पंचायत रघुवीर सिंह, प्रधान धीरज, प्रधान मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अरविंद शामिल थे। इसके अलवा चमोली जिले से महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रेणु नेगी, देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत , सदस्य जिला पंचायत बलवीर राम सभासद पूर्णानंद डिमरी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा उत्तरकाशी और पुरोला से प्रधान बलबीर सिंह रावत, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर महेश रावत के अलावा कर्णप्रयाग, थराली, घनसाली, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, राजपुर विधानसभा समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed