{"_id":"6a74eaa9f0a8318aa70f80fd","slug":"a-treasure-trove-of-2500-government-jobs-to-open-up-dehradun-news-c-5-drn1043-1035889-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ढाई हजार पदों पर खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, दिसंबर से पहले शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ढाई हजार पदों पर खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, दिसंबर से पहले शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया
Fri, 07 Aug 2026 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:35 PM IST
सार
दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी वर्ष में विभिन्न विभागों में खाली ढाई हजार पदों पर नौकरी का पिटारा खुलने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिन 1470 पदों के लिए आवेदन हो चुके हैं, उनकी परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके समानांतर जिन खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें वैयक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर और विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar Kanwar Yatra: अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान
साढ़े चार साल में 34 हजार भर्तियां का रिकॉर्ड
सरकार पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकारी विभागों में खाली पदों को अभियान चलाकर भरने का काम किया है। साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सके। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री