फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP's two-month action plan: MLAs to convey their requirements directly to the CM.

Dehradun News: भाजपा का दो माह का एक्शन प्लान, विधायक सीधे सीएम को बताएंगे अपनी जरूरत

Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP's two-month action plan: MLAs to convey their requirements directly to the CM.
देहरादून। दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठन और सरकार दो माह का एक्शन प्लान लेकर लौटे हैं। सभी विधायक अपने क्षेत्र में रहते हुए मानसून की विषम परिस्थितियों में लोगों की जरूरत का ख्याल रखते हुए दुख-दर्द के सहभागी बनेंगे। अपने स्थानीय चुनावी वादों को धरातल पर उतारने के लिए सीधे सीएम कार्यालय से संपर्क में रहेंगे ताकि सरकार तत्काल लोगों की आवश्यकताओं व समस्याओं का समाधान कर सके।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में फोकस इस बात पर भी था कि संगठन राज्य के कोर वोटर को छिटकने नहीं दें। हर उस पुराने कार्यकर्ता तक पहुंच बनाई जाए जो किसी न किसी वजह से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। अगले दो माह के संगठन के कार्यक्रमों का तानाबाना भी इसी तरह से बुना गया है ताकि इस बात पर जोर रहे कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों में जुटें। इस दौरान विधायक, संगठन के पदाधिकारियों, दायित्वधारियों की सक्रियता और गतिविधियों की बाहरी तौर पर संघ भी निगरानी करेगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों का भी इस बात पर जोर था कि विधायक अपने क्षेत्र में और अधिक सक्रिय रहें और जनसहभागिता बढ़ाएं।
विज्ञापन


---

जातिगत नहीं वर्गों पर होगा फोकस

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से जुड़ने का भाजपा का फोकस जातिगत नहीं विभिन्न वर्गों पर होगा। महिलाओं को कैसे साथ जोड़ा जाए। सितंबर माह से अग्निवीर का पहला बैच रिटायर होकर वापस आना शुरू हो जाएगा। सरकार देखेगी कि इन्हें कैसे अग्निवीर सेल के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाए। पूर्व सैनिकों की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा नए सिरे से उनके लिए रणनीति बना रही है। अन्य वर्गों पर भी फोकस के साथ संगठन विभिन्न कार्यक्रम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

विपक्ष की 23 सीटों के मतदाताओं को भी साधने पर जोर

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन 23 सीटों पर नहीं जीत पाई थी, उनके मतदाताओं को भी साधने पर जोर दिया गया है। कोर कमेटी की बैठक में इन सभी सीटों के लिए रणनीति बनाने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि संगठन इन सभी जगहों पर अगले छह माह तक पूरी सक्रियता से काम करेगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से लेकर वरिष्ठ नेता यहां प्रवास करेंगे। इस दौरान इन सीटों के लिए संगठन सक्रियता, धरातल पर पकड़ के आधार पर मजबूत चेहरों की भी तलाश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed