{"_id":"6a74f7f979cc5cfd45027b88","slug":"investigation-into-expired-injection-case-concluded-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1036416-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक्सपायरी इंजेक्शन मामले में जांच पूरी, नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक्सपायरी इंजेक्शन मामले में जांच पूरी, नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी बदलने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन देने के मामले में जांच पूरी हो गई है। जांच में एक्सपायरी इंजेक्शन की एक बॉयल मिली है। इसके लिए मरीज को इंजेक्शन देने वाले नर्सिंग अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया गया है। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही सभी नर्सिंग अधिकारियों के वार्ड बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि चार अगस्त को सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज गौरव गोयल को एक्सपायरी इंजेक्शन थमाया गया था। मामला खुला तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने एक वीडियो बनाकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की शुरुआती जांच के बाद प्रबंधन ने दो कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को जांच पूरी हो गई है। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसके अलावा कार्य की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी नर्सिंग अधिकारियों की ड्यूटी बदलने के निर्देश दिए हैं। इसमें सभी 121 नर्सिंग अधिकारियों के वार्ड बदले जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जनवरी महीने में स्टोर से इंजेक्शन की सप्लाई वार्ड में की गई थी। एक बॉयल नीचे रह गया था और नए इंजेक्शन की आपूर्ति कर दी गई। ऐसे में उसके एक्सपायर होने की जानकारी नहीं मिल पाई। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ यतेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित नर्सिंग अधिकारी से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी नर्सिंग अधिकारियों की ड्यूटी भी बदली जाएगी।