फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suraj Seva Dal activists marching towards the Secretariat detained

Dehradun News: सचिवालय कूच कर रहे सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता हिरासत में

Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Suraj Seva Dal activists marching towards the Secretariat detained
उत्तराखंड में लंबित विजिलेंस जांचों और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर गुरुवार को सुराज सेवा दल का विरोध प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई के बाद थम गया। सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल करने जा रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की अध्यक्षता में पहले पार्टी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसके बाद कार्यकर्ता नैनी बेकरी से सचिवालय की ओर कूच करते हुए भूख हड़ताल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सचिवालय के निकट पहुंचते ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी समेत सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुराज सेवा दल का आरोप है कि राज्य में विजिलेंस जांचें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की।


संगठन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और सरकार से लंबित विजिलेंस मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed