फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of selling a plot mortgaged to the bank; FIR registered.

Dehradun News: बैंक में बंधक प्लॉट को बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Allegation of selling a plot mortgaged to the bank; FIR registered.
बैंक में बंधक प्लॉट को विवादमुक्त बताकर बेचने के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने भूमाफिया प्रदीप सकलानी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी में टिहरी गढ़वाल निवासी धर्म सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी पंकज सिंह नेगी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सकलानी ने उन्हें नेहरू ग्राम स्थित एक प्लॉट दिखाया था। आरोप है कि सकलानी ने बताया कि जमीन धर्म सिंह के नाम दर्ज है और उसके पास उसकी पावर ऑफ अटॉर्नी है। साथ ही यह भी कहा गया कि जमीन पूरी तरह विवाद और बैंक के बंधक से मुक्त है। इन बातों पर भरोसा कर उन्होंने पांच लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार 10 अगस्त 2023 को प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई, जिसके बाद शेष 15 लाख रुपये आरटीजीएस, चेक और नकद के माध्यम से आरोपियों को दे दिए गए। वर्ष 2025 में मकान निर्माण के लिए बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें पता चला कि संबंधित प्लॉट पहले से केनरा बैंक में बंधक है। बैंक से जानकारी मिली कि जमीन पर करीब 34 लाख रुपये का ऋण बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज नेगी ने बताया कि उन्होंने पहले रायपुर थाने और बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने प्रदीप सकलानी और धर्म सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed