{"_id":"6a74f8325914558dda042dc0","slug":"roads-in-the-district-closed-due-to-rain-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1036418-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बारिश से जिले की 10 सड़कें बंद, शहर में दो जगह पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बारिश से जिले की 10 सड़कें बंद, शहर में दो जगह पेड़ गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 20 घंटे हुई लगातार बारिश में जिले की 10 ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। इसके अलावा मसूरी रोड को भी कई जगह नुकसान पहुंचा जिसके कारण एक लेन से यातायात संचालित किया गया। शहर में दो जगह पेड़ गिर गए। बारिश के दौरान आपदा की आशंका में प्रशासन की राहत व बचाव टीमें सहस्रधारा और मालदेवता में तैनात रहीं। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ जहां नगर निगम व अन्य विभागों की टीमों ने पानी की निकास किया।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके चलते प्रशासन ने बुधवार शाम ही एहतियातन स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे। बारिश का दौर बुधवार रात 10 बजे ही शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक जारी रहा। पूरे जिले में ही लगातार बारिश हुई। इस बारिश से जिले में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह के समय कुल 17 ग्रामीण सड़कें बंद हो गईं। इनमें से प्रशासन की टीमों ने सात सड़कों को देर शाम तक खोल दिया जबकि 10 रात में बंद रहीं। इन जगहों पर भी रास्तों को खोलने का काम जारी था।
बारिश से हाथीबड़कला और मसूरी रोड पर पेड़ गिरने की भी सूचना कंट्रोल रूम पहुंची। यहां फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमों ने पेड़ों को हटाकर यातायात संचालित कराया। एक राज्य मार्ग भी बारिश में बंद हुआ था जिसे देर शाम सुचारू कर दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।