फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Over 150 drinking water connections stalled due to

Dehradun News: मैकेनिकल मीटर की राशि तय न होने से अटके 150 से अधिक पेयजल संयोजन

Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Over 150 drinking water connections stalled due to
नए पेयजल कनेक्शनों के लिए मैकेनिकल मीटर की धनराशि तय न होने की वजह से 150 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन लंबित हैं। स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर तीन दिन के भीतर मैकेनिकल मीटर की निर्धारित राशि तय कर अधिशासी अभियंता कार्यालयों को निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों ने पत्र में कहा है कि शासन ने 25 जून को नए पेयजल कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से मैकेनिकल मीटर की धनराशि लिए जाने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद कार्यालयों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मीटर की धनराशि कितनी निर्धारित की गई है। इसकी वजह से नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की स्वीकृति राशि की रसीदें जारी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 150 से अधिक उपभोक्ता नए पेयजल कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आवश्यक सेवा होने के बावजूद लोगों को बार-बार अधिशासी अभियंता कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने महाप्रबंधक से मांग की है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर मैकेनिकल मीटर की धनराशि निर्धारित कर सभी अधिशासी अभियंता कार्यालयों को निर्देश जारी किए जाएं। चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड पेयजल निगम मुख्यालय का घेराव व तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed