फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Altercation between Kanwariyas and police at Kothalgate check post.

Dehradun News: कोठालगेट चेक पोस्ट पर कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक

Fri, 07 Aug 2026 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 07 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Altercation between Kanwariyas and police at Kothalgate check post.
गुरुवार को मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित कोठालगेट चेक पोस्ट पर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों को पुलिस ने मसूरी जाने से रोक दिया। इस पर कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। कांवड़िये मसूरी जाने की पुलिस से जिद्द करने लगे लेकिन पुलिस ने कावंड़ियों को यमुनोत्री बाया विकासनगर जाने की सलाह दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग कुठाल गेट के पास पहुंचे कावंड़ियों को पुलिस ने रोका दिया और उनको निर्धारित रूट से जाने की सलाह दी। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ यात्रियों को बताया कि प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है और यात्रियों को मसूरी जाने के बजाय वाया विकासनगर मार्ग से जाने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा के कावंड़ यात्री विनोद ने बताया कि उनको यमुनोत्री जाना है। पुलिस जाने नहीं दे रही है। विकासनगर से घुमकर उनको यहां भेज दिया गया है। इतनी दूर से आए है लेकिन उनको नहीं जाने दिया जा रहा है। मौको पर मौजूद पुलिस ने यात्रियों को समझाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए रूट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सीओ मसूरी अंकित कंडारी ने बताया कि यमुनोत्री, गंगोत्री जाने वाले कांवड़ियों को बाया विकासनगर जाने की व्यवस्था की गई है। जिनको गंगोत्री जाना है उनको बाया ऋषिकेश से टिहरी मार्ग जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed