{"_id":"6ae203a39a91b3e7b6076a1f","slug":"a-vehicle-in-bobby-panwar-convoy-which-was-on-its-way-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1006-138013-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व मंत्री के पुतला दहन को जा रहे बॉबी पंवार के काफिले का वाहन खाई में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व मंत्री के पुतला दहन को जा रहे बॉबी पंवार के काफिले का वाहन खाई में गिरा
Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
- धारना धार के पास सामने से आ रहे वाहन से टकराने के बाद हुआ हादसा, कुनैन निवासी युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। कथित ऑडियो प्रकरण में बुधवार को चकराता विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाइयों का पुतला दहन करने त्यूणी जा रहे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के काफिले का वाहन धारना धार के पास खाई में जा गिरा। हादसे में ग्राम कुनैन निवासी विजयपाल राणा घायल हो गए। वाहन की सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टक्कर होने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि युवक के सिर में चोट आई है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसके सिर पर टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संवाद