{"_id":"657ca39575ec634af60983b4","slug":"a-young-man-threatened-a-student-and-sent-personal-pictures-dehradun-news-c-5-1-drn1032-308303-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दुस्साहस...युवक ने दोस्तों को भेजी छात्रा की निजी तस्वीरें, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दुस्साहस...युवक ने दोस्तों को भेजी छात्रा की निजी तस्वीरें, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एक युवक ने छात्रा को धमकी देते हुए उसके दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिये निजी तस्वीरें भेज दीं। अब छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर एक युवती समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
मामला दून के वसंत विहार थानाक्षेत्र का है। एक युवक ने छात्रा के दोस्तों को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर छात्रा की निजी तस्वीरें भेज दीं। इसका पता चलने पर छात्रा और उसके परिजन परेशान हो गए। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के ही कुछ लोगों ने एक युवक को छात्रा के पीछे लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उसने छात्रा के दोस्तों को सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज और तस्वीरें भेजीं। आरोप है कि अब छात्रा के दोस्तों और परिवार को छात्रा की गंदी फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही छात्रा और उसके परिजनों को अपहरण कर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
ये भी पढ़ें...Valley Of Words: कल से दो दिन राजधानी में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, 36 सत्रों का होगा आयोजन
इससे परेशान होकर छात्रा स्कूल जाने से भी डर रही है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर बेलीराम, हेमा कुमारी, अमरजीत व सौरव उर्फ सन्नी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।