सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident due to vehicle falling into ditch in Vikasnagar Kalsi death injured Uttarakhand Accident news

Vikasnagar: कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, एक महिला समेत तीन लोगों की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर जा रहा था, जिसमें वाहन चालक समेत आठ लोग सवार बताए गए हैं। 

Accident due to vehicle falling into ditch in Vikasnagar Kalsi death injured Uttarakhand Accident news
विकासनगर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विकासनगर में कालसी के पास एक वाहन खाई गिर गया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग के पास हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया।

Trending Videos

राजस्व पुलिस क्षेत्र तहसील कालसी के गांगरौ के पास वायाधार नामक स्थान पर यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौम पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड पर बोले सीएम धामी, आरोपी जेल में, लेकिन कुछ लोग सिर्फ राजनीति कर रहे 

कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है। चालक रमेश ने बताया हादसा यूटिलिटी के पिछले टायर के निकलने से हुआ। एसडीएम प्रेमलाल ने तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed