फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in dehradun paonta national highway bus falls off road 10 passengers injured Uttarakhand

विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस, 35 यात्री थे सवार

Tue, 06 Oct 2026 02:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (सेलाकुई)।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (सेलाकुई)। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

देहरादून-पांवटा हाईवे पर यात्रियों से भरी निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Accident in dehradun paonta national highway bus falls off road 10 passengers injured Uttarakhand
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ रहा था। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि हादसा सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।  हादसे के बाद पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed