{"_id":"696b1686c4a903a91901f177","slug":"accident-in-rudraprayag-man-dies-after-vehicle-falls-into-a-ditch-near-raintoli-petrol-pump-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: देर रात हुआ हादसा, वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा, घायल ने अस्तपाल पहुंचते ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: देर रात हुआ हादसा, वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा, घायल ने अस्तपाल पहुंचते ही तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
वाहन में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रैंतोली पेट्रोल पम्प के समीप देर रात्रि हादसा हुआ।
वाहन खाई में गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रुद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के बीच देर रात एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। रात भर चले रेस्क्यू अभियान में हादसे में घायल एक व्यक्ति बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया है कि रात्रि 12 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात में ही रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Mussoorie: बाला हिसार क्षेत्र में बनीं मजारों का बजरंग दल ने किया विरोध, वन विभाग का स्कूल प्रबंधन को नोटिस
रात में चले अभियान में नदी में गिरे वाहन से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डाॅक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
