फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Kotdwar Pauri Highway Boulder falls on Max vehicle in the Satpuli Malli One Died

कोटद्वार-पौड़ी NH पर हादसा: सतपुली में सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

Sun, 28 Jun 2026 05:17 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 28 Jun 2026 05:17 PM IST
सार

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच हादसा हुआ। बोलेरो वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिरा, जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Kotdwar Pauri Highway Boulder falls on Max vehicle in the Satpuli Malli One Died
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर वाहन पर गिरा बोल्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली मल्ली मार्ग पर एक बोलेरो वाहन पर बोल्डर गिर गया। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से एक विशाल बोल्डर अचानक नीचे आ गिरा। उस समय गाजियाबाद नंबर की एक बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। बोल्डर सीधे बोलेरो के ऊपर गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षतिग्रस्त हुए वाहन में बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवाद दंपती, टायर के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

कटर मशीन से काटना पड़ा वाहन

घटना की सूचना मिलने पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे एक घायल को निकालने के लिए कटर मशीन की मदद से वाहन को काटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान केरल निवासी श्रीकांत (45) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सरनजीत (61) निवासी दिल्ली एवं उदय (दिल्ली) निवासी बंगाल शामिल हैं। तीनों गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मृतक एवं घायलों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed