फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cyber Attack Shape Shifting Virus Raises Fears of Government Data Breach China Link Suspected

Uttarakhand Cyber Attack: खतरा अभी टला नहीं, चीन के बहरूपिया वायरस ने सरकारी वेबसाइटों के डेटा में लगाई सेंध

Mon, 03 Aug 2026 08:10 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 03 Aug 2026 08:10 AM IST
सार

उत्तराखंड के सरकारी डेटा सेंटर पर एक बार फिर साइबर खतरा मंडराने लगा है। इस बार 'बहरूपिया वायरस' के जरिए सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में चीन के एक बड़े हैकर ग्रुप की संलिप्तता की आशंका व्यक्त की जा रही है, जबकि आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों के डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Cyber Attack Shape Shifting Virus Raises Fears of Government Data Breach China Link Suspected
साइबर अटैक - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

विस्तार

उत्तराखंड में साइबर हमले का खतरा अभी टला नहीं है। इस बार बहरूपिये वायरस ने डाटा सेंटर में दस्तक दी है। इसमें चीन के एक बड़े हैकर ग्रुप का हाथ हो सकता है, जो कि बहरूपिया वायरस भेजने का विशेषज्ञ माना जाता है। यह ग्रुप भारत और वियतनाम जैसे देशों में आमजन से जुड़े डेटा में सेंध लगाने में माहिर है।

विज्ञापन

2024 में माकोप रैनसमवेयर का हमला हुआ था, जिसने पूरा डेटा लॉक करके पैसे की डिमांड की थी। उससे निपटकर डेटा सेंटर आगे बढ़ ही रहा था कि अब बहरूपिया वायरस घुस गया। यह ऐसा वायरस बताया जा रहा है जो कि सिस्टम में घुसने के बाद अपना रूप बदल लेता है। देखने पर लगता है कि यह सिस्टम की ही फाइल है लेकिन जब इसको क्लिक करते हैं तो यह अपना काम शुरू कर देता है।

विज्ञापन

इस वायरस के इतिहास के हिसाब से माना जा रहा है कि यह जनता से जुड़े डेटा में सेंध लगाता है। इस वजह से खाद्य आपूर्ति विभाग, जहां राशन कार्ड, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर का डेटा होता है, जीएसटी जहां राज्य कर का पूरा डेटा होता है, पर्यटन जहां लोग अपने आधार आदि के माध्यम से पंजीकरण कराते हैं, जैसी वेबसाइटें इसकी जद में आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से ये भी आशंका जताई जा रही है कि चीन के इन हैकर्स ने ये डेटा कॉपी कर लिया है। हालांकि हैकर्स की ओर से अभी तक कोई डिमांड आदि नहीं आई। वहीं, आईटीडीए के अधिकारी अभी आधिकारिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं, जांच पड़ताल में जुटे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे बाधित, प्रशासन ने की अपील-मौसम देखकर ही करें यात्रा

जब हमला हुआ, फायरवॉल थी ही नहीं

सवाल यह भी उठ रहे हैं कि फायरवॉल एक्सपायर होने के बाद दोबारा क्यों नहीं लगाई गई? क्योंकि जिस समय हमला हुआ, उस दौरान फायरवॉल नहीं चल रही थी। वहीं, कुछ टूल्स जो खरीदे गए थे, उनका आज तक डेटा सेंटर में इस्तेमाल न करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed