सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused in Amanatgarh factory shooting incident injured in police encounter one miscreant at large roorkee

Roorkee: अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 19 Jun 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

अमानतगढ़ फैक्टरी फायरिंग कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल गया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

Accused in Amanatgarh factory shooting incident injured in police encounter one miscreant at large roorkee
घायल आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अमानतगढ़ फैक्टरी में नौ जून को हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियान चला रही है।



पुलिस के अनुसार, बुग्गावाला थाना पुलिस यूपी बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli: हेलीपैड पर स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोच सिखाया सबक

वहीं, दूसरा आरोपी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed