फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Akshay Kumar Meets CM Pushkar Singh Dhami talked about Film Policy

उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

Sun, 18 Oct 2026 01:09 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

विज्ञापन
Actor Akshay Kumar Meets CM Pushkar Singh Dhami talked about Film Policy
मुख्यमंत्री धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से उत्तराखंड की पहचान एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत हो रही है।

विज्ञापन

फिल्म नीति-2024 से मिल रहे सकारात्मक परिणाम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लागू उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करना है, ताकि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

Trending Videos

पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। फिल्म शूटिंग से राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा गंतव्य बनने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं और युवाओं के लिए नए अवसरों का केंद्र भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed