{"_id":"69e236ab2868edaa49015f79","slug":"admission-process-for-polytechnic-colleges-begins-dehradun-news-c-5-hld1006-948905-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
15 मई तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश पांडे ने बताया कि पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026 के तहत युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक विभाग की वेबसाइट www.ubterjeep.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पाॅलिटेक्निक) में प्रतिभाग कर सकते हैं। 40 डिप्लोमा स्तरीय रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं।
बीटेक पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में मिल सकेगा प्रवेश
संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभाग ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बीटेक पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश की सुविधा भी प्रदान की है। इसके अलावा 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को भी सीधे द्वितीय वर्ष मे प्रवेश दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों का समय एवं संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 71 राजकीय एक अनुदानित तथा 85 निजी पाॅलिटेक्निक संस्थान हैं जिनमें छात्राओं के लिए प्रत्येक वर्ग में 30 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान है।
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा तकनीकी रूप से सक्षम बने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। -डाॅ. धन सिंह रावत, तकनीकी शिक्षा मंत्री
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X