सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agniveer Recruitment 2022 in Uttarakhand Kotdwar: Many Youth Failed due to Short Length

Agniveer Recruitment: हौसला बुलंद लेकिन कम लंबाई से मात खा गए लैंसडौन और रुद्रप्रयाग के युवा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Aug 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

अग्निवीर सेना भर्ती रैली के चौथे दिन रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले की तीन तहसीलों के 5122 युवाओं ने कैंप में दौड़ लगाई। भर्ती के लिए 5928 युवाओं ने पंजीकरण कराया, 806 युवा नहीं पहुंच पाए।

Agniveer Recruitment 2022 in Uttarakhand Kotdwar: Many Youth Failed due to Short Length
भर्ती के लिए लंबाई नापते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अग्निपथ योजना के तहत आयोजित भर्ती रैली में कम लंबाई की वजह से लैंसडौन और रुद्रप्रयाग तहसील के युवा मात खा गए। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में रात के दो बजे प्रवेश करते ही युवाओं की लंबाई नापी गई। उन्हें लोहे के फ्रेम से गुजारा गया तो सैकड़ों युवा फ्रेम की ऊंचाई तक पहुंच ही नहीं पाए। दौड़ पूरी करने के बावजूद शारीरिक परीक्षण में लंबाई की बारीकी से जांच में भी कई युवकों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 

Trending Videos

चौथे दिन भर्ती रैली में पहुंचे तीन तहसीलों के 5122 युवा

अग्निवीर सेना भर्ती रैली के चौथे दिन रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले की तीन तहसीलों के 5122 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में दौड़ लगाई। भर्ती के लिए 5928 युवाओं ने पंजीकरण कराया, 806 युवा नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इन क्षेत्रों की होगी भर्ती 

23 अगस्त को पौड़ी जिले की कोटद्वार, रिखणीखाल और पौड़ी तहसील के युवाओं की अग्निवीर भर्ती आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर भर्ती में युवाओं को 150 के समूह में दौड़ाने की मांग

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अग्निवीर भर्ती की दौड़ में 300 की बजाय 150 युवाओं को दौड़ाने की मांग की है।
परिषद ने कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती को लेकर युवकों को छूट देने की मांग की है। कार्यालय को भेजे पत्र में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने उत्तराखंड के युवाओं के लिए लंबाई एवं सीने की चौड़ाई के मानकों को पूर्व भर्ती रैलियों के समान रखने की भी मांग की। संवाद

भर्ती होने के लिए 163 सेमी ऊंचाई का मानक तय किया गया है। मात्र एक सेंटीमीटर लंबाई कम होने पर उन्हें शारीरिक परीक्षण में बाहर कर दिया गया। 
- प्रदीप सेमवाल

भर्ती के लिए तय मानक के अनुसार ऊंचाई मात्र एक सेंटीमीटर कम रह गई। इस लिए अग्निवीर बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। 
-संतोष सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed