सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Airport All 12 Indigo flights cancelled hundreds of passengers stranded chaos prevailed throughoutday

Dehradun Airport: इंडिगो की सभी 12 उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे, पूरे दिन रहा अफरा तफरी का माहौल

संवाद न्यूज़ एजेंसी, जौली ग्रांट Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Dec 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अपनी सभी 13 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे लगभग 100 यात्री प्रभावित हुए हैं। प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए एयरलाइन ने हवाई अड्डे पर एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है। 

Dehradun Airport All 12 Indigo flights cancelled hundreds of passengers stranded chaos prevailed throughoutday
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन सैकड़ों यात्रियों के लिए भारी साबित हुआ, जब देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी 12 उड़ानें अचानक रद्द कर दीं। इस अप्रत्याशित फैसले के कारण विभिन्न शहरों से दून आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, क्योंकि कई यात्री बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक फंसे रहे।

देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को तो नौ विभिन्न शहरों की करीब 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जिससे विभिन्न शहरों से देहरादून आने और यहां से जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस समस्या के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा फ्लाइट से विभिन्न शहरों को जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से इंडिगो और एएआई के अधिकारी यात्रियों की मदद में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सौ से अधिक यात्रियों की हेल्प डेस्क के माध्यम से मदद की गई। इस नए संकट के कारण इंडिगो को अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, बंगलूरू, मुंबई से आने वाली 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। जबकि मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरपोर्ट पहुंची।

- दून एयरपोर्ट पर इंडिगो की करीब 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इन उड़ानों से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाकर मदद की गई। इससे पहले बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिक्कतें आई थीं। -भूपेश सीएच नेगी, निदेशक एयरपोर्ट

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: यूकेएसएसएससी...पेपर लीक मामले में सीबीआई कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत की खारिज

नए सुरक्षा नियमों की वजह से लड़खड़ाई इंडिगो

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एविएशन सेक्टर के लिए पिछले महीने एक नवंबर से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) नियम लागू किए हैं। जिसका विमानन कंपनियों पर असर पड़ा है। एफडीटीएल नियम लागू होने से इंडिगो के सामने क्रू की समस्या खड़ी हो गई है। इस नियम से सभी वाणिज्यिक उड़ानें बुरी तरह लड़खड़ा गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed