फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of votes being deleted based on bogus objections

Dehradun News: फर्जी आपत्तियां लगाकर वोट काटे जाने का आरोप

Wed, 19 Aug 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Allegation of votes being deleted based on bogus objections
हरबर्टपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर की चल रही प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर दूसरे दलों के मतदाताओं को चिह्नित करके उनके वोट कटवाने का आरोप लगाते हुए फर्जी आपत्ति लगाने वालों की पहचान करके उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहसपुर में प्रदर्शन किया। इंटक के जिलाध्यक्ष गुलफाम जान ने प्रदेश सरकार पर सुनियोजित तरीके से मतदाता सूची से क्षेत्रवासियों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। कहा मतदाताओं के नाम पर फर्जी आपत्तियां लगाई जा रही हैं जिससे मतदाताओं को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनोद चौहान व सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने कहा इस प्रकार की फर्जी आपत्तियां लगाने वालों की पहचान करके उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में चौधरी ओमकार सिंह, सोम सिंह, शमशेर गुर्जर, मशकूद प्रधान, नसीम जंग, शेर सैनी, लियाकत गुर्जर, निकू गुर्जर, भूपेंद्र, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed