फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amarujala Samwad Uttarakhand Uday 2018: Trivendra Singh Rawat Is Participating

अमर उजाला संवाद: CM ने शिक्षा विभाग घोटाले के खुलासे के लिए अमर उजाला को कहा धन्यवाद

Mon, 08 Jan 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Jan 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Samwad Uttarakhand Uday 2018: Trivendra Singh Rawat Is Participating
trivendra singh rawat in amar ujala samwad - फोटो : amar ujala

अमर उजाला संवाद 2018 में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, संवाद के मुख्य अतिथि तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ट्रांसफर को रोकने के लिए सरकार ने स्थानान्तरण अधिनियम लागू किया है।  राज्य में जनता की सहूलियत के लिए समाधान पोर्टल बनाया गया है। 1095 टोल फ्री नंबर भी शुरू किया गया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। 
विज्ञापन


सीएम बोले कि NH75 के निर्माण में 185 करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जो घोटाला हुआ उसका खुलासा करने में अमर उजाला का योगदान अहम है। अमर उजाला के योगदान के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य में ई टेंडरिंग शुरू हुई है। किसानों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना शुरू हुई है। एक लाख किसानों को इसका फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पाली जाने वाली गाय का नाम बद्री गाय कर दिया गया है। सीएम बोले कि देहरादून में ग्रेवटी वाटर की स्कीम शुरू की गई है। जिसे 42 गांवों तक पहुंचाया जायेगा। राज्य में कई झीलें बनाई जा रही हैं। 13 जिलों और 13 जगहों पर काम चल रहा है। 

सीएम रावत ने कहा कि ऋषिकेश में इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर बनेगा। 3 फाइव स्टार और 2 बजट होटल बनेंगे। AIIMS को 200 एकड़ जमीन और दी जाएगी। सीएम ने कहा कि होमस्टे योजना सफल हो रही है। सीएम ने कहा कि अप्रैल से मई तक मुजफ्फरनगर से देहरादून की रोड ठीक हो जाएंगी। विस्थापन रोकने के लिए योजना बनाई जा रही हैं।

सीएम रावत बोले कि 200 करोड़ रुपये की लागत से NIFT बनाया जा रहा है। फिल्म शूटिंग के लिए निर्माताओं को छूट दी जाती है। इसे और भी बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है।

सीएम ​​​​त्रिवेंद्र रावत से कुछ सवाल भी पूछे

Amarujala Samwad Uttarakhand Uday 2018: Trivendra Singh Rawat Is Participating
amar ujala samwad
इस दौरान वीडियो द्वारा दर्शकों ने सीएम ​​​​त्रिवेंद्र रावत से कुछ सवाल भी पूछे। जिसके जवाब मुख्यमंत्री ने इस प्रकार दिए।

सवाल: मैं और मेरी कुछ जानने वाले काफी समय से चारधाम जाने का प्लान कर रहे हैं। इसलिए मैं जानना चाहती हूं कि सीनियर सिटीजन से लिए चारधाम यात्रा में किस तरह की सुविधा दी जा रही हैं। - गार्गी शर्मा, सिडनी
जवाब: चारधाम के लिए यहां सड़क मार्ग हैं। तीन धामों में हवाई सेवा है। धार्मिक स्थलों में सभी सुविधाएं हैं। औली और चोपता बेहद खूबसूरत हैं आप यहां आइए। सरकार से जो सुविधा चाहिए सब मिलेगी।

सवाल: देहरादून में भी दिल्ली की तरह प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। देहरादून में ग्रीनरी होने के बाद भी प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके लिए राज्य सरकार क्या कर रही है।- सिमरन, दिल्ली
जवाब: प्रदूषण कम करने के लिए इलैक्ट्रॉनिक वाहन की शुरुआत करने जा रही है। सीएनजी से भी ट्रांसपोर्ट को जोड़ा जा रहा है। शहर में विक्रम सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है, इसलिए नए विक्रम प्रतिबंधित हैं। मैट्रो भी लाई जा रही है। पेड़ लगाए जा रहे हैं। रिस्पना और सौन नदी का संरक्षण किया जा रहा है।


सवाल: हमारे राज्य में पर्यटन के लिए क्या संभावनाएं हैं। अब राज्य में क्या नया होने जा रहा है। - सुमेधा, देहरादून
जवाब: यहां आध्यात्म और ज्ञान के लिए पर्यटक आते हैं। राज्य में नए डेस्टीनेशन प्वॉइंट बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड ग्राम बना रहे हैं। जिससे एक साथ कुछ प्वॉइंट घूमे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed