फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Teacher Promotion Delayed TET-Qualified Teachers Also Await LT Lecturer Promotion read All Updates

उत्तराखंड शिक्षा विभाग: शिक्षकों की पदोन्नति का पेच, टीईटी उत्तीर्ण भी इंतजार में, वरिष्ठता बनी बड़ी बाधा

Tue, 18 Aug 2026 07:54 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 18 Aug 2026 07:54 AM IST
सार

पदोन्नति की प्रक्रिया में एक नई अड़चन ने शिक्षा विभाग के सामने चुनौती बढ़ा दी है। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक भी पदोन्नति का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि प्रक्रिया आगे बढ़ने पर बड़ी संख्या में शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होने की आशंका है। विभाग अब नियमों और वरिष्ठता के बीच संतुलन बनाने की कवायद में जुटा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Teacher Promotion Delayed TET-Qualified Teachers Also Await LT Lecturer Promotion read All Updates
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के टीईटी न होने से उनकी पदोन्नति नहीं हो पा रही है, लेकिन जिन शिक्षकों ने टीईटी किया है विभाग में उनकी भी पदोन्नति लटक गई है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन शिक्षकों की पदोन्नति किए जाने से इसमें वरिष्ठता आड़े आ रही है।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग में चार हजार से अधिक सहायक अध्यापक एलटी प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति नहीं हो पा रहे हैं। विभाग की ओर से अब सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए आदेश जारी किया गया है कि शिक्षकों को टीईटी द्वितीय करना अनिवार्य है। पदोन्नति और सेवा में बने रहने के लिए एलटी शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के मुताबिक सहायक अध्यापक एलटी को यूपी की तर्ज पर टीईटी से छूट दी जानी चाहिए। कोई भी शासनादेश पूर्वगामी नहीं होता। पूर्व की तिथि से उसे लागू नहीं किया जा सकता। सरकार शिक्षकों के टीईटी के मामले में अध्यादेश लाए या फिर शीघ्र कोई अन्य रास्ता निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव; जगह हुई खोखली, कंपनी ने श्रमिकों को हटाया

टीईटी पास शिक्षकों की पदोन्नति से बिना टीईटी किए शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित होगी। इनके मामले का निपटारा न होने तक पदोन्नति नहीं की जा सकती। -विनोद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति एवं सेवा में बने रहने के लिए टीईटी को अनिवार्य किया हुआ है, लेकिन जो शिक्षक टीईटी हैं, विभाग में उनकी भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है। बिना टीईटी किए शिक्षक इनसे वरिष्ठ हैं, ऐसे में वरिष्ठता को दरकिनार कर विभाग पदोन्नति नहीं कर पा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed