फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF Rescues Six Students Stranded Near Swarna River After Heavy Rain Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश के के बीच जंगल में फंसे छह छात्र, SDRF ने किया रेस्क्यू

Tue, 18 Aug 2026 08:54 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 18 Aug 2026 08:54 AM IST
सार

बारिश के बीच ट्रैकिंग के दौरान छह छात्र मुश्किल में पड़ गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद हुआ तो सभी जंगल में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण रास्ते पर करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
SDRF Rescues Six Students Stranded Near Swarna River After Heavy Rain Dehradun Uttarakhand news
छात्रों का रेस्क्यू करती एसडीआरएफ - फोटो : संवाद

विस्तार

भारी बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे यूपीईएस के छह छात्रों को एसडीआ एफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। छात्र ट्रैकिंग के लिए मिसरास पट्टी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी छात्र जंगल में फंस गए।

विज्ञापन


छात्रों के फंसे होने की सूचना मिलने पर डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। दुर्गम क्षेत्र और नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू टीम को करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli Tunnel Landslide: दो श्रमिक टनल में अभी भी लापता, तलाश जारी; यूकेडी ने THDC के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू किए गए सभी छात्र यूपीईएस के हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। एस डी आर एफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बारिश के मौसम में पर्यटकों और छात्रों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही ट्रैकिंग या अन्य गतिविधियों के लिए निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed