सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An exercise was conducted to prevent forest fires.

Dehradun News: वनाग्नि की रोकथाम का किया गया अभ्यास

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
An exercise was conducted to prevent forest fires.
विज्ञापन
हरबर्टपुर। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के सहयोग से वनाग्नि संरक्षण विषय पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के जंगल में कई विभागों के प्रतिनिधियों को वनाग्नि की रोकथाम का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें फायर लाइन बनाने, वन संपदा व वन्य जीवों के बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एसडीआरएफ, अग्निशमन, राजस्व व वन विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करते हुए आग लगने के कारण, आग बुझाने व आग को नियंत्रित करने के उपाय, फायर लाइन बनाने आदि का अभ्यास किया। इस दौरान की गई एक मॉकड्रिल में प्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू भी पाया। प्रशिक्षण में उप प्रभागीय वनाधिकारी अरुण कुमार, वन दरोगा नरेश रावत, शिवराज सिंह, अजय पंवार, भारती मेहरा, मंजीत गुसाईं, नरेश कुमार, लकी सिंह, गुलशेर आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed