सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Commission removed six questions from the District Sports Officer exam Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से हटाए गए छह सवाल, आठ फरवरी तक कर सकते हैं प्रत्यावेदन प्रस्तुत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से छह सवाल हटा दिए गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने इन्हें मूल्यांकन से हटा दिया।

UKPSC Commission removed six questions from the District Sports Officer exam Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा से छह सवाल हटा दिए हैं। इसकी संशोधित उत्तर कुंजी जारी करते हुए अब दोबारा आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।आयोग के प्रभारी सचिव जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जिला क्रीड़ा अधिकारी भर्ती की परीक्षा पिछले साल दो नवंबर कराई गई थी।

Trending Videos


14 नवंबर को इसकी उत्तर कुंजी जारी की गई। इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद आयोग ने छह सवाल मूल्यांकन से हटा दिए हैं। सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र सेट-ए से सवाल नंबर 43, 73, सेट-बी से सवाल नंबर 25, 80, सेट-सी से प्रश्न 10, 77, सेट-डी से प्रश्न 3 व 74 को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Kotdwar:  सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान

इसी प्रकार, खेलकूद विषयक द्वितीय प्रश्न पत्र के सेट-ए से प्रश्न 71, 82, 90 व 98, सेट-बी से प्रश्न 53, 64, 72 व 80, सेट-सी से प्रश्न 31, 50, 51 व 58 और सेट-डी से प्रश्न 5, 24, 26 व 32 को मूल्यांकन से हटा दिया गया है। अब संशोधित उत्तर कुंजी पर आठ फरवरी तक प्रत्यावेदन दे मांगे गए हैं। इसके लिए प्रमाण भी संलग्न करना होगा। प्रत्यावेदन ई-मेल पते objectiongopan03@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed