{"_id":"69842e3a04bf34aa8a06f639","slug":"two-inspectors-and-two-sub-inspectors-have-been-transferred-dehradun-news-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो निरीक्षक, दो उप निरीक्षकों के किए तबादले, कालसी और चकराता भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो निरीक्षक, दो उप निरीक्षकों के किए तबादले, कालसी और चकराता भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दो निरीक्षक, दो उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने दो निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए। निरीक्षक अरविन्द चौधरी को प्रभारी एसआईटी पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक़ थाना कालसी भेजा गया है। निरीक्षक बी एल भारती को प्रभारी सीनियर सिटीजन सेल पुलिस कार्यालय से बतौर प्रभारी निरीक्षक थाना चकराता भेजा गया है।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...देहरादून गुंजन हत्याकांड: दो दिनों से धारदार हथियार लेकर टहल रहा था आकाश, हत्यारोपी की पत्नी ने दी थी सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक दीपक धारीवाल को एस ओ जी शाखा देहरादून भेजा गया है। चकराता के थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक शेखर चंद्र नौटियाल को विकासनगर कोतवाली भेजा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
