{"_id":"69843bddc3512417fc063848","slug":"dehradun-gunjan-murder-case-distraught-mother-is-in-a-terrible-state-gunjan-screams-still-echo-in-ears-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dehradun Gunjan Murder Case: नहीं मिटे खून के निशां, कानों में गूंज रही चीख पुकार, मां का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Gunjan Murder Case: नहीं मिटे खून के निशां, कानों में गूंज रही चीख पुकार, मां का रो रोकर बुरा हाल
अंकित यादव,संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:23 PM IST
सार
एकतरफा प्रेम में शादीशुदा युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर युवती की हत्या कर दी। शहर के पलटन बाजार में दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
1 of 5
गुंजन की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Link Copied
आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता था। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। और फिर मच्छी बाजार के पास 23 वर्षीय गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार में हत्या कर दी थी।
गुंजन की हत्या के 48 घंटे बाद भी खून के निशां दीवारों से नहीं मिटे। खौफनाक वारदात के बाद घटनास्थल देखने के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। वहीं बाजार खुला होने के बावजूद आमदिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। वारदात को कितनी बेरहमी से अंजाम दिया गया, घटनास्थल पर मौजूद खून के छींटे इसकी तस्दीक कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
गुंजन हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चश्मदीद बताते हैं कि आरोपी ने गुंजन की गर्दन पर करीब 18 बार हमला किया। बचाव में उसके हाथ की अंगुलियां और नाक भी कट गईं। वारदात उस समय हुई जब सुबह करीब दस बजे लोग अपने प्रतिष्ठान खोल रहे थे। कोई सामान बाहर लगा रहा था तो कोई शटर ऊपर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गुंजन हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच गुंजन पर हुए हमलों के बाद उसकी चीख पुकार लोगों के कानों में पड़ी। व्यापारियों के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों हत्या के दूसरे दिन भी गुंजन की चीखें घटनास्थल पर गूंज रही हैं।
4 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग उस दृश्य को अभी तक आखों से दूर नहीं कर पा रहे हैं। पूरे बाजार में हर शख्स की जुबां पर गुंजन का नाम है। लोग घटना को लेकर दिनभर चर्चा करते रहे।
गुंजन की हत्या की खबर जब मां ज्योति श्रीवास्तव को लगी तो वह बदहवास हो गईं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। वह सभी से सिर्फ न्याय की गुहार लगा रही है। संवाददाता से बातचीत के दौरान ज्योति की आखों से आंसू छलक पड़े। उनका कहना है कि सोचा नहीं था कि बेटी के साथ ऐसा होगा और उन्हें ये दिन देखना पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।