सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snow is melting rapidly in Auli putting the games at risk Chamoli Uttarakhand news in hindi

Chamoli: औली में तेजी से पिघल रही बर्फ, खेलों पर संकट, 12 से 16 फरवरी तक प्रस्तावित है शीतकालीन चैंपियनशिप

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

औली में तेजी से बर्फ पिघल रही है। ऐसे में यहां प्रस्तावित खेलों पर संकट हैं। आईटीबीपी के अधिकारियाें ने राष्ट्रीय स्कीइंग के लिए बर्फ को नाकाफी बताया है।

Snow is melting rapidly in Auli putting the games at risk Chamoli Uttarakhand news in hindi
औली - फोटो : जागरुक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

औली में राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप और कार्निवल 12 से 16 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। खेलों में एक सप्ताह का समय शेष है लेकिन औली में पिछले दिनों जो बर्फ पड़ी थी वह तेजी से पिघलने लगी है। स्कीइंग स्लोप के निचले क्षेत्र की बर्फ खत्म हो चुकी है। ऐसे में यदि बर्फबारी नहीं होती है तो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं संभव नहीं हो पाएंगी।

Trending Videos


खिलाड़ी भी इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। आईटीबीपी औली के अधिकारियों ने भी औली में जमी बर्फ को राष्ट्रीय स्कीइंग के आयोजन के लिए नाकाफी बताया है। औली में पिछले दिनों बर्फबारी हुई थी। इसके बाद यहां राष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताएं और विंटर कार्निवल को लेकर सुगबुगाहट तेज हुई तो जीएमवीएन और पर्यटन विभाग ने खेल और कार्निवल की तिथि घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराना संभव नहीं
12 से 16 फरवरी तक औली में यह आयोजन होंगे लेकिन जिस स्लोप पर खिलाड़ी स्कीइंग करेंगे वहां से बर्फ पिघल रही है। स्लोप के सबसे नीचे वाले क्षेत्र में बर्फ पूरी तरह पिघल चुकी है। स्थानीय स्कीइंग खिलाड़ी दिनेश भट्ट का कहना है कि औली में वर्तमान में जो स्थिति है उसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें...Kotdwar:  सांसद चंद्रशेखर सहित नेताओं के पहुंचने की खबर, पुलिस प्रशासन अलर्ट, मोहम्मद दीपक को लेकर मचा घमासान

प्रतियोगिता के लिए स्लोप पर कम से कम एक फीट बर्फ चाहिए। वहीं महेंद्र भुजवाण ने कहा कि औली में जो बर्फ पड़ी थी वह पिघल रही है। राष्ट्रीय खेलों के लिए जो तिथि निर्धारित की गई है तब तक स्लोप पर बर्फ का रह पाना संभव नहीं है। प्रतियोगिता तभी हो पाएगी जब एक-दो दिन में अच्छी बर्फबारी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed