Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: A speech competition was organized under the auspices of the Forest Department as part of Forest Protection Week
{"_id":"698384be6ce5ea85ea009433","slug":"video-chamoli-a-speech-competition-was-organized-under-the-auspices-of-the-forest-department-as-part-of-forest-protection-week-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: वन सुरक्षा सप्ताह पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: वन सुरक्षा सप्ताह पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज उडामाडा में वन सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर वन विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों एवं समाज को जागरूक करना रहा है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि वनाग्नि से प्रतिवर्ष भारी पर्यावरणीय व आर्थिक क्षति होती है। भारत में इससे सालाना लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होता है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह लगभग 106 मिलियन डॉलर की क्षति का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से करोड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो जाते हैं, जिससे जैव विविधता, वन्यजीव और पर्यावरण की गुणवत्ता को गंभीर नुकसान पहुंचता है। वन सुरक्षा के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है तथा आग की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी एवं वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने वनाग्नि के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय लापरवाही—जैसे बिना बुझी माचिस, बीड़ी-सिगरेट फेंकना, जानबूझकर आग लगाना, तेज हवाएं और सूखी वनस्पति—वनाग्नि के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास व जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। वन सुरक्षित रहेंगे तो जन सुरक्षित रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।