सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hem Chandra Mishra became the block president of UKD

Chamoli News: हेम चंद्र मिश्रा बने यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Feb 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Hem Chandra Mishra became the block president of UKD
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

देवाल में निकाली रैली, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बृहस्पतिवार को देवाल बाजार में रैली निकाली और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों से यूकेडी को मजबूत करने की अपील की। रैली में खेता, बलाण, मानमती, घेस, सुयालकोट घाटी व पिंडर के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने जय पहाड़, जय पहाड़ी... के नारे भी लगाए। इसके बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए हेम चंद्र मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।
यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गड़िया के नेतृत्व में आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गड़िया ने कहा कि प्रदेश के लोगों का अब भाजपा और कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया है। ऐसे में अब लोग यूकेडी पर अपना भरोसा जता रहे हैं। हर दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। निश्चित ही 2027 के चुनावों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए हेम चंद्र मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर वीर सिंह पंवार, पूजा मिश्रा, हीरा सिंह फर्रस्वाण, देवेंद्र उनियाल, भरत सिंह राणा, सुरेंद्र टम्टा, भगवान सिंह बिष्ट, पंकज मिश्रा, भवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed