{"_id":"6984923d14ec5215dd059f03","slug":"health-check-up-of-80-villager-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-121113-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से नगर पालिका के पलेठी, बधाणी और रिठोली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी गईं। पूर्व सैनिक संजय लखेड़ा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, केएफटी आदि की जांच भी की गई। इस मौके पर डॉ. शिवम त्यागी, फार्मासिस्ट अमित रावत, लैब तकनीशियन सचिन पांडे, कोऑर्डिनेटर अंकित बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में 200 बच्चों की हुई जांच
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त्यमुनि में ब्लाॅक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में लगाया गया जहां 200 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही 14 की अल्ट्रासाउंड व 26 के खून से संबंधित विभिन्न जांच भी की गईं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैभव नौटियाल ने 9, सर्जन डाॅ. विवेक कुमार ने 15, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. सिद्धार्थ शर्मा ने 51, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. शिखा भट्ट ने 31, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रिद्धा ने 3, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजय गोस्वामी ने 38 के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 53 किशाेरियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि डाॅ. अक्षिता ममगाईं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल, डाॅ. नीरजा बिष्ट और डाॅ. कमल आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos