{"_id":"6a2ffc5a4c86e4c147053652","slug":"another-accused-arrested-in-bjp-leaders-murder-case-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132959-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरबर्टपुर (विकासनगर)। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने लक्खनवाला निवासी एक और आरोपी इम्तियाज को सोमवार को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल रज्जाक, उसके भाई जावेद, सलमान और शहबाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मृतक के सिर पर तीन बार हथौड़ा मारने वाला आरोपी अमन अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वारदात में शामिल 25 से 30 अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है।
बैरागीवाला गांव में शनिवार को ट्यूबवेल से खेत में पानी छोड़ने पर मासूम, उसके बेटों और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर विनोद कुमार और उनके भाइयों पर हमला बोल दिया था। विनोद और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विनोद कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया मृतक के भाई अशोक कुमार की ओर से कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायत पर मासूम उसके बेटे रज्जाक, अमन, जावेद, अन्य रिश्तेदार यूनुस, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, आदिल, शमून, सलमान, इंतजार समेत 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सहसपुर अनुज कुमार ने बताया अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।