{"_id":"6a2f89cfb20d9f44210e4a09","slug":"bjp-leader-murder-vinod-kumar-situation-today-after-uproar-police-on-alert-more-accused-may-be-arrested-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार, बवाल के बाद बैरागीवाला में आज ऐसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार, बवाल के बाद बैरागीवाला में आज ऐसे हालात
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:55 PM IST
सार
भाजपा नेता की हत्या के बाद बैरागीवाला में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में हालात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार रात तक पुलिस अधिकारियों के प्रयास करने के बाद भी मृतक भाजपा नेता विनोद कुमार का पंचनामा नहीं भर पाया था। इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी रुकी हुई है। आज पुलिस पंचनामा भरवाने का प्रयास करेगी।
परिजनों ने आरोपियों का मकान तोड़ने और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपियों के मकान को रविवार रात को ही तोड़ दिया गया था। पुलिस आज अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर सकती है।
भाजपा नेता की हत्या के बाद बैरागीवाला में धधक उठी आक्रोश की ज्वाला
जिले की सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के बाद शनिवार रात भड़की आक्रोश की आग रविवार की सुबह और धधक उठी। आक्रोशित ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों की 500 से अधिक भीड़ आरोपी के घर पहुंच गई। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं शुरू हो गईं। बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने पैमाइश कर दो आरोपियों के मकानों की चहारदीवारी और दो दुकानें बुलडोजर से ढहा दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए माैके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
2 of 7
जेसीबी से तोड़ी गई दुकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या की खबर फैलते ही बैरागीवाला गांव में शनिवार की रात ही घटना ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। गांव में हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्रों से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। रात में कुछ लोगों ने धर्मस्थल और आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दून-पांवटा राजमार्ग जाम कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
3 of 7
प्रशासन की जेसीबी ने आरोपियों के मकान की चहारदीवारी को किया ध्वस्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह करीब 10.00 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर 500 से अधिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी पक्ष के घर पहुंच गए। भीड़ ने पहले भूसे से भरे दो कमरों में आग लगा दी। इसके बाद दूसरे मकान के एक कमरे में तोड़फोड़ कर सामान को आग के हवाले कर दिया। लकड़ियां रखने के लिए बनाए गए कमरे और एक बाइक में भी आग लगा दी गई। उग्र भीड़ ने एक ट्रैक्टर को पलटकर नीचे गिरा दिया। पूरे क्षेत्र में नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ व बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने करीब 11.30 बजे मौके पर पैमाइश कर दो मकानों की चहारदीवारी बुलडोजर से ढहा दी हालांकि प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हुए और आरोपियों के पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान कुछ लोग निजी जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर मशीन को वापस भेज दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और प्रशासन को लगातार लोगों को समझाने के लिए मशक्कत करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
दुकान का मलबा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीड़ का आक्रोश कम न होने पर गांव को राजमार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बनी आरोपी पक्ष की दो दुकानों को भी प्रशासन ने जेसीबी से तोड़ दिया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी राजमार्ग पर धरना देते रहे और आरोपियों के मकान गिराने के साथ उनके एनकाउंटर की मांग करते रहे। देहरादून समेत अन्य जिलों से पहुंचे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजमार्ग पर ही रोक दिया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।