सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances at a Mussoorie homestay Uttarakhand Crime news

Mussoorie: होमस्टे में ठहरे थे नवविवाहित दंपती, पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, कुछ दिन पहले आए थे घूमने

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Mon, 15 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी घूमने आए दिल्ली निवासी नवविवाहित दंपती यहां एक होमस्टे में ठहरे थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Newlywed woman dies under suspicious circumstances at a Mussoorie homestay Uttarakhand Crime news
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होम स्टे में ठहरे नवविवाहित दंपती में से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया।



प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। जांच में मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के मुंह से निकल रहा था खून
बताया कि दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित होम स्टे में ठहरे थे। रात करीब 3:30 बजे दोनों कमरे में सो गए थे। सुबह पति ने देखा कि पत्नी के मुंह से खून निकल रहा था और बेसुध थी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार, हत्या के बाद बैरागीवाला में आज ऐसे हालात

पुलिस के अनुसार दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति और पत्नी दोनों आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे। पति पुणे में जबकि महिला गुरुग्राम में नौकरी करती थी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो विशाखापट्टनम से मसूरी के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed